Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चारु असोपा के चीटिंग के आरोपों के बीच राजीव सेन ने किया खुलासा, बोले- इस एक्टर संग है उनकी बीवी का अफेयर!

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Fri, 04 Nov 2022 10:52 AM (GMT+05:30)

    शादी के कुछ महीनों बाद से ही दोनों के खराब रिश्ते को लेकर खबरें सामने आई हैं। हालांकि दोनों ने गणपति सेलिब्रेशन के बाद एक बार फिर से अपने रिश्ते को एक ...और पढ़ें

    Photo Credit : Charu Asopa Rajeev Sen Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Charu Asopa Rajeev Sen Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Charu Asopa and Rajeev Sen: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा और राजीव सेन की शादीशुदा जिंदगी में इस वक्त काफी उथल-पुथल मची हुई है। दोनों जितना हो सकता है एक दूसरे पर आरोप लगाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। उनके रिश्ते इस कदर बिगड़ चुके हैं की चारु अपनी बेटी के साथ राजीव का घर तक छोड़कर अगल शिफ्ट हो गई हैं। शादी के कुछ महीनों बाद से ही दोनों के खराब रिश्ते को लेकर खबरें सामने आई हैं। वहीं अब दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया है। जहां बीते कुछ दिनों से चारु ने प्रेग्नेंसी के दौरान राजीव पर उन्हें चीट करने का गंभीर आरोप लगाया था। वहीं अब राजीव ने भी चारु पर गंभीर आरोप लगाते हुए  उनके अफेयर की बात कही है। राजीव ने अपने बयान में कहा कि उनका टीवी के इस फेमस एक्टर संग अफेयर है।

    टीवी एक्टर संग है चारु का अफेयर!

    राजीव सेन ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में चारु असोपा के सभी आरोपों को खारिज करते हुए गलत बताया है। यही नहीं उन्होंने चारु को लेकर जो शॉकिंग खुलासा किया है उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। राजीव ने इंटरव्यू में बताया कि चारु का अफेयर टीवी एक्टर करण मेहरा के साथ था। चारु के इस रिलेशन का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि चारु असोपा की मां ने किया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

    चारु की मां ने शेयर किया था वॉइस नोट

    राजीव सेन ने ये भी बताया कि चारु की मां नीलम असोपा के पास वॉइस नोट की सारी सीरीज है। उन्होंने मुझे वॉइस नोट भी शेयर किए हैं। चारु ने करण मेहरा संग रोमांटिक रील बनाया था। राजीव को चारु और करण के रोमांस का सच एक्ट्रेस की मां ने बताया था चारु और करण के बीच क्या चल रहा था इसकी जानकारी मुझे बिल्कुल नहीं थी और वो मुझ पर झूठा चीटिंग का आरोप लगा रही हैं। जबकि वो खुद ही शक के घेरे में हैं। बात रही ट्रस्ट की तो उन्हें मेरे साथ ट्रस्ट इश्यू था मुझे नहीं। यही नहीं राजीव ने चारु असोपा पर वूमन कार्ड पर प्ले करने का आरोप लगाया है।

    यह भी पढ़ें: Rajeev Sen ने लगाया चारू असोपा पर झूठ बोलने का आरोप, कहा- मैं उनके टॉर्चर और अपमान को नहीं भूलूंगा

    खबरें और भी