Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rakhi Sawant Fatima: आदिल खान से निकाह के बाद अब ये है राखी सावंत का नया नाम, क्या अपना लिया मुस्लिम धर्म?

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Thu, 12 Jan 2023 03:26 PM (IST)

    Rakhi Sawant Fatima रखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी ने निकाह कर लिया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए इनके मैरिज सर्टिफिकेट से पता चला है कि राखी सावंत ने म ...और पढ़ें

    rakhi sawant changes her name after nikaah with adil khan Durrani is rakhi sawant adopt Muslim religion
    rakhi sawant changes her name after nikaah with adil khan Durrani is rakhi sawant adopt Muslim religion

    नई दिल्ली, जेएनएन। ड्रामा क्वीन राखी सावंत अब सिंगल नहीं रही, उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल संग निकाल कर लिया है। इस राज का खुलासा खुद राखी सावंत ने ही किया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान से निकाह के बाद उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया है। हां, यह सही है! रिपोर्ट्स के अनुसार राखी सावंत के मैरिज सर्टिफिकेट पर उसका नाम बदला हुआ दिखाई दे रहा है।  

    राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी से रचाई शादी

    हाल ही में राखी सावंत ने अपनी और आदिल की कुछ तस्वीरें पोस्ट की जिसमें वो ब्राइडल जोड़े में नजर आ रही थीं। दोनों को एक मैरिज सर्टिफिकेट पर साइन करते हुए देखा गया। जिसके बाद राखी ने बताया कि वो और आदिल अब शादी के बंधन  में बंध गए हैं। हालांकि आदिल ने इसे फेक बताया तो राखी सावंत ने उसी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। रियलिटी टीवी स्टार ने पुष्टि की है कि वह वास्तव में एक विवाहित महिला है और इसे साबित करने के लिए रसीद भी हैं और हां, उसमें एक मैरिज सर्टिफिकेट भी शामिल था।

    राखी सावंत ने बदला अपना नाम

    लेकिन, जिस चीज ने सभी को चौंका दिया है, वह है उनके नाम में बदलाव। टेली टॉक के अनुसार राखी सावंत का नाम शादी के बाद बदल चुका है और वो अब राखी सावंत फातिमा हैं। आपको बता दें कि मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार, एक निकाहनामे पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं यदि युगल मुस्लिम विवाह कानून का पालन करता है। अगल लड़का या लड़की किसी और धर्म के हैं तो उन्हें नाम बदला पड़ेगा। हालांकि इसका मतलब धर्म परिवर्तन कतई नहीं है। 

    पहले भी रह चुके हैं कई रिलेशनशिप

    राखी सांवत की जिंदगी मीडिया के सामने खुली किताब है। आज भी लोगों को वो सीन याद होगा जब उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक को मीडिया के कैमरों के सामने कई थप्पड़ जड़े थे। इसके बाद उनकी जिंदगी कितने ही लोग आए। पिछले सीजन में उन्होंने एक शख्स को के साथ बिग बॉस 15 में एंट्री ली थी और उसे अपना पति बताया था। बाद में पता चला कि वो शादीशुदा था और राखी का दिल भी मीडिया के सामने ही टूटा। अब आदिल का चैप्टर कितने दिन चलता है ये देखना दिलचस्प होगा। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें 

    Bigg Boss 16: MC स्टैन की मां ने अर्चना की फैमिली पर किया ऐसा कमेंट की भड़क गए लोग, पूछा- आते ही चुगली शुरू...

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की 'दयाबेन' दिशा वकानी का हाल देख कांप जाएगी रूह, रोते हुए सुनाई अपनी आपबीती!