Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Adil New Girlfriend: बेहद खूबसूरत है आदिल की नई गर्लफ्रेंड, ​जिस पर राखी ने लगाया घर तोड़ने का आरोप!

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Tue, 07 Feb 2023 10:36 AM (IST)

    28 जनवरी 2023 को राखी सावंत की मां जया का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। मां के निधन के बाद राखी बुरी तरह से टूट गई हैं। राखी मां के निधन से ...और पढ़ें

    Photo Credit : Rakhi Sawant Adil Khan Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit : Rakhi Sawant Adil Khan Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली,जेएनएन। Adil Khan New Girlfriend Tanu Chandel: बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत और उनके पति आदिल दुर्रानी का वेडिंग ड्रामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर दिन राखी की शादी को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। लंबे वक्त से आदिल संग तलाक और अफेयर की खबरों के बीच अब राखी की सौतन की तस्वीर सामने आ गई है। इस तस्वीर में आदिल अपनी नई गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं।

    ये है आलिद की नई गर्लफ्रेंड

    राखी सावंत ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनके पति आदिल की नई गर्लफ्रेंड का नाम तनु चंदेल है। वहीं, अब तनु और आदिल की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तनु के बारे में फिलहाल अभी किसी को ठीक से पता नहीं है कि वो क्या करती हैं। कोई तनु को एक्ट्रेस तो कोई बिजनेस वुमन बता रहा है। तनु 37 साल की हैं। तनु और आदिल का अफेयर है या नहीं, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन राखी ने तनु पर उनका घर तोड़ने का आरोप लगाया है।

    रितेश के लिए भी कही थी शादीशुदा होने की बात

    आपको बता दें कि आदिल से पहले राखी का नाम रितेश सिंह के साथ शादी और फिर तलाक को लेकर काफी सुर्खियों में रहा था। पहले तो कई महीनों तक रितेश का नाम और चेहरा ही सामने नहीं आया, लेकिन फिर '​बिग बॉस' के दौरान रितेश पूरी दुनिया के सामने आए थे। रितेश को लेकर '​बिग बॉस' के घर में भी काफी सस्पेंस देखने को मिला था। वहीं, कुछ ही वक्त बाद राखी ने सबको बताया कि उनके पति रितेश पहले से शादीशुदा हैं। दोनों ने म्यूचूअल कन्सेंट से तलाक ले लिया था।​ रितेश से अलग होने के बाद राखी की लाइफ में आदिल खान दुर्रानी की एंट्री हुई। वहीं, अब राखी फिर से अपने दूसरे निकाह और तलाक को लेकर खबरों में छाई हुई हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Chotu pandey (@shaileshpandeyy)

    खबरें और भी