Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आदिल के शादी से इनकार के बाद राखी सावंत ने कही मरने की बात, मोनालिसा से कहा- 'मुझे ट्रेक के आगे फेंक दो'

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Sat, 14 Jan 2023 04:26 PM (IST)

    आपको बता दें कि राखी सावंत और आदिल खान ने बुधवार यानी 11 जनवरी को सोशल मीडिया पर अपने निकाह की तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी की खबर पर मुहर लगाई। वहीं अब ...और पढ़ें

    Photo Credit : Rakhi Sawant Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Rakhi Sawant Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rakhi Sawant-Adil Khan: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी संग शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में राखी ने अपने निकाह की तस्वीरें और मैरिज सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर शेयर कर इस बात का खुलासा किया है। वहीं, सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं कि उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल कर अपना नाम भी बदल दिया है। निकाह की तस्वीरें सामने आने के बाद जहां राखी पूरी दुनिया के सामने अपनी शादी को कबूल कर रही हैं वहीं, आदिल कभी हां तो कभी न करते नजर आ रहे हैं। इन सबके बीच अब राखी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो मरने की बात करती नजर आ रही हैं।

    सड़क पर मरने की बात करती नजर आईं राखी

    राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी के साथ भोजपुरी क्वीन मोनालिसा भी नजर आ रही हैं। राखी जमीन पर अपने सिर पर हाथ रखकर बैठी हैं। वो कहती हैं' मेरा पति ये मानने के लिए तैयार ही नहीं है कि उसने मुझसे शादी की है। उसने इस बात से इनकार कर दिया। फिर राखी खड़ी होकर मोनालिस से कहती हैं ट्रेक आ रहा है उसके सामने मुझे धक्का मार दो, मैं मर जाती हूं। ये ठीक नहीं है मेरी तकदीर देखो आप।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    मोनालिसा को फोन पर दिखाती हैं शादी का सबूत

    इसके बाद राखी सावंत, मोनालिसा को अपने मोबाइल पर शादी की तस्वीरें और मैरिज सर्टिफिकेट दिखाती हैं। इस पर मोनालिसा कहती हैं, हां ये तो मैंने देखा।' फिर राखी कहती हैं, मेरा निकाह हो गया है। मेरा कोर्ट मैरिज भी हो गया है। ये लोग अब मेरे पीछे घूम रहे हैं जाओ कोर्ट में पता करो। मेरे पास तो सर्टिफिकेट है 'दूध का दूध पानी का पानी'। राखी का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।