Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raksha Bandhan 2023: शिवांगी जोशी से लेकर शिव ठाकरे तक, इन टीवी सेलेब्स ने रक्षाबंधन पर तस्वीरें की शेयर

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 06:19 PM (IST)

    देश भर में 30 और 31 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में कई बड़े और छोटे पर्दे के सितारों ने अपने भाई-बहनों को याद करते हुए और उनके स ...और पढ़ें

    टीवी सेलेब्स ने रक्षाबंधन पर तस्वीरें की शेयर। (Photo Credit: Instagram)
    टीवी सेलेब्स ने रक्षाबंधन पर तस्वीरें की शेयर। (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. टीवी सेलेब्स ने रक्षाबंधन पर तस्वीरें की शेयर।
    2. छोटे पर्दे के सितारों ने ऐसे मनाया रक्षाबंधन।
    3. जय सोनी ने लिखा भावुक पोस्ट।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Raksha Bandhan 2023: इस साल रक्षाबंधन के मौके पर छोटे पर्दे के कई कलाकारों ने अपने इंस्टाग्राम पर भाई-बहनों के साथ तस्वीरें पोस्ट की और उनके लिए मैसेज लिखे हैं। इनमें अली गोनी, शिवांगी जोशी, ऐश्वर्या, रिद्धि डोगरा जैसे कई एक्टर्स के नाम शामिल रहे।

    ऐश्वर्या शर्मा

    'गुम हैं किसी के प्यार में' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शो में नजर आ चुकी ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी और पोस्ट शेयर की हैं। एक पोस्ट में वो अपने को-एक्टर विहान वर्मा को राखी बांधते हुए दिखाई दे रही हैं। तो वहीं कुछ स्टोरी उन्होंने अपने भाइयों को याद करते हुए शेयर की है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

    शिवांगी जोशी

    ये रिश्ता क्या कहलाता है, बालिका वधु जैसे कई सीरियल्स में काम कर चुकी शिवांगी जोशी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर रक्षाबंधन से जुड़ी एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उनकी और उनके भाइयों का एक फोटो कोलाज बना हुआ है, जिसे उनके किसी फैन ने बनाया है। उसी कोलाज को शिवांगी ने शेयर करते हुए अपने भाइयों को टैग किया है।

    निखिल भांबरी

    निखिल ने अपनी बहन से राखी बंधवाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वो अपनी बहन को दोस्त के साथ गुरु भी मानते हैं, क्योंकि जीवन की चुनौतियों से जूझने में वो उनका साथ देती हैं। 

    जय सोनी

    जय ने अपने इंस्टाग्राम पर रक्षाबंधन से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ जय ने कैप्शन में भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है। जय ने लिखा कि

    दो छोटे भाइयों के साथ बड़ा होने के कारण, जब भी रक्षाबंधन करीब आता है तो मैं हमेशा थोड़ा उदास हो जाता हूं। खूबसूरत राखियां आकर्षक होती हैं, लेकिन मुझे जो सबसे ज्यादा याद आता है, वह है एक बहन का होना। जिसे मैं परेशान करूंगा, लेकिन उसके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए सब कुछ करूंगा। उसके लिए, मैं गिफ्ट खरीदूंगा और उसे सबसे ज्यादा लाड़-प्यार करूंगा। सभी भाइयों के लिए, अपनी बहनों के साथ प्यार से व्यवहार करें, हममें से कुछ भाग्यशाली हैं कि वे हमारे साथ हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Jay Soni (@jaysoni25)

    अली गोनी

    ये है मोहब्बतें, बिग बॉस जैसे शो में दिखाई दे चुके अली गोनी ने भी, भारती सिंह के रक्षाबंधन पोस्ट को शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। भारती और अली का बॉन्ड काफी स्ट्रांग है।

    खबरें और भी

    मयूर वकानी

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मयूर वकानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और दिशा वकानी की रखी बांधते हुए फोटो शेयर की है। बता दें कि ये फोटो तारक मेहता शो की ही है, जो उनके फैंस द्वारा बनाई गई है।

    शिव ठाकरे

    बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी फेम शिव ठाकरे ने भी अपनी बहन के साथ रक्षाबंधन मनाते हुए वीडियो शेयर की है।