Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Kapoor और गौतमी कपूर की हनीमून की रोमांटिक तस्वीर हुई वायरल, बिकिनी में देख फैंस ने कहा- आग लगा दी स्क्रीन में...'

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Tue, 14 Sep 2021 09:47 AM (GMT+05:30)

    राम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ‘दिल की बातें दिल ही जानें’ ‘कसम से’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ सहित कई अन्य ...और पढ़ें

    Photo Credit : Gautami Kapoor Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit : Gautami Kapoor Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी एक्टर राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर इंडस्ट्री के फेमस कपल्स की लिस्ट में शामिल हैं। दोनों की शादी की आज काफी साल बीत चुके हैं लेकिन आज भी दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को भरपूर एंजॉय करते हैं। राम और गौतमी ने साथ में सीरियल ‘घर एक मंदिर’ में काम किया था। इसी शो की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। इसीके बाद ही दोनों ने डेट करना शुरू किया था। लंबे समय तक डेट करने के बाद राम कपूर और गौतमी कपूर साल 2003 में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों अक्सर ही अपने खास पलों की तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं। इसी बीच अब राम कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने एक बेहद ही रोमांटिक तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में राम और गौतमी का फाफी हॉट लुक में नजर आ रहे हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Gautami Kapoor (@gautamikapoor)

    गौतमी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राम संग अपने हनीमून की एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की है। इस अनदेखी तस्वीर में राम कपूर को देखरक आप उन्हें पहचान ही नहीं पाएंगे। वहीं गौतमी कपूर पति संग ब्लैक कलर की बिकिनी टॉप और रेड शॉर्ट्स पहन कर समंदर किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि गौतमी के हाथों में मेहंदी लगी है और उन्होंने चूड़ा पहना है। वहीं राम शर्टलेस हैं और ब्राउन शॉर्ट्स पहना है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए गौतमी ने कैप्शन में लिखा- 'वह साल था... 2003...'। एक्ट्रेस की इस तस्वीर को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं।

    आपको बता दें कि गौतमी कपूर और राम कपूर की इस तस्वीर पर कमेंट कर यूजर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस यूजर ने कमेंट में लिखा, 'राम ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हनीमून के दौरान उनकी फिटनेस सबसे अच्छी थी। इससे इनकार नहीं किया जा सकता।' वहीं एक ने लिखा, 'वह कितने फिट हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों कितने हॉट लग रहे हैं। प्लीज और थ्रोबैक फोटोज शेयर कीजिए।'

    राम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘दिल की बातें दिल ही जानें’, ‘कसम से’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ सहित कई अन्य टीवी शोज में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘शादी के साइड इफेक्ट्स’, ‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’ और ‘बार-बार देखो’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

    खबरें और भी