Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रामानंद सागर की परपोती को छोटे कपड़ों में कर्व्स दिखाने पर पड़ी लताड़, लोगों ने उर्फी जावेद से की तुलना

    Updated: Tue, 30 Jan 2024 12:16 PM (IST)

    रामानंद सागर की रामायण को देखना आज भी लोग पसंद करते हैं। ढेर सारे पौराणिक शो में से ये शो सबसे ज्यादा पॉपुलर है। रामानंद सागर अब इस दुनिया में नहीं है ...और पढ़ें

    राामनंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा (फाइल फोटो)
    राामनंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. रामायण सीरियल बनाने के लिए फेमस हैं रामानंद सागर
    2. रामानंद सागर की परपोती हैं साक्षी चोपड़ा
    3. साक्षी का लेटेस्ट वीडियो वायरल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया को 'रामायण' का पाठ पढ़ाने वाले रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की परपोती साक्षी चोपड़ा (Sakshi Chopra) इन दिनों सुर्खियों में हैं। साक्षी ने हाल ही में अपना गाने से ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने इसका वीडियो फैंस के साथ शेयर किया, जिस पर अलग-अलग तरह के कमेंट्स की भरमार आ गई। 

    रामानंद सागर की परपोती का वीडियो वायरल

    साक्षी चोपड़ा सोशल मीडिया पर एक्टिव पर्सनालिटी हैं। उन्होंने 'घोस्ट' एल्बम से ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा है, जिसमें वह शानदार डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं। इस गाने में साक्षी ने बोल्डनेस की हदें पार की हैं। हॉटनेस से भरे बॉडी मूव्स दिखाकर साक्षी ने कैमरे के सामने अपना कमाल दिखाया है। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ ने उनकी तारीफ की है, तो कुछ ने ट्रोल।

    बता दें कि रामानंद सागर प्रसिद्ध डायरेक्टर और फिल्ममेकर थे। हालांकि, उनकी पहचान 'रामायण' से है। भगवान राम और माता सीता की कहानी को खूबसूरती के साथ छोटे पर्दे पर उन्होंने इतनी खूबसूरती से दिखाया कि आज भी लोग इस शो को याद करते हैं। रामानंद सागर संस्कृति और फारसी भाषाओं के गोल्ड मेडलिस्ट भी थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sakshi Chopra (@sakshichopraa)

    साक्षी चोपड़ा हुईं ट्रोल

    रामानंद सागर की छवि आज भी बरकरार है। वहीं, उनकी इमेज के उलट उनकी परपोती साक्षी चोपड़ा एक से बढ़कर एक बोल्ड इमेज शेयर करती हैं। साक्षी ने लेटेस्ट में जो वीडियो शेयर किया है, उसके लिए उन्हें तारीफों के साथ ही ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है।  

    एक ने लिखा, 'रामायण का पाठ पूरी दुनिया को पढ़ा दिया सिर्फ पोती को पढ़ाना भूल गए रामानंद सागर जी।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'नाम हिंदू वाला काम अंग्रेजों वाला।' एक यूजर ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से तक कर डाली।

    खबरें और भी

    हैरेसमेंट का किया था खुलासा

    साक्षी चोपड़ ने 2023 में चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि एक शो के दौरान उन्हें यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। उन्होंने अपनी कुछ फोटोज पोस्ट कीं, जिसमें वह टाइगर-प्रिंट वाले ब्रालेट में थीं और खुलासा किया कि कैसे नेटफ्लिक्स शो के मेकर्स ने उनसे झूठे वादे किए। बाद में, उन्होंने उन पर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डाला, जिससे उन्हें अपमानित होना पड़ा। 

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir Consecration: अयोध्या पहुंचे 'रामायण' के 'राम', 'सीता' 'लक्ष्मण', कहा- लोगों के दिल में बस गई है हमारी छवि