Ramanand Sagar ने 'रामायण' की शूटिंग लिए किराए पर लिया था स्टूडियो, 8 घंटे का किराया था बहुत महंगा
रामानंद सागर की रामायण छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय माइथोलॉजिकल शोज में शुमार रहा है। आज हम आपको दूरदर्शन की ...और पढ़ें
-1769077064346_m.webp)
टीवी की रामायण (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
80 के दशक में प्रसारित हुई थी रामायण
शूटिंग के लिए किराए पर लिया था स्टूडियो
रामानंद सागर देते थे इतना किराया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1987 में दूरदर्शन पर रामायण शो को टेलीकास्ट किया गया था, जिसका निर्देशन रामानंद सागर ने किया था। 39 साल बाद भी रामानंद सागर की रामायण की चर्चा खूब की जाती है। छोटे पर्दे के सबसे बेहतरीन माइथोलॉजिकल शोज में इसका नाम शामिल होता है। आज हम आपको टीवी की रामायण से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं, जो शो के शूटिंग स्टूडियो से जुड़ा।
रामायण की शूटिंग के लिए रामानंद सागर ने जिस स्टूडियो को किराए पर लिया था, उसके लिए उन्हें उस समय में 2000 रुपये की मोटी रकम देने पड़ती थी। आइए इसके बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं-
2000 रुपये का किराया
सागर वर्ल्ड के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर रामायण की शूटिंग को लेकर एक अनोखा किस्सा साझा किया है। इस पोस्ट में बताया गया है कि निर्देशक रामानंद सागर ने रामायण की शूटिंग के लिए जिस सेट को किराए पर लिया था, उसकी फीस उस वक्त 2000 रुपये प्रति शिफ्ट के हिसाब से थी। दरअसल रामायण की शूटिंग शिफ्ट करीब 8 घंटे तक चलती थी और उसके लिए रामानंद सागर को इतना किराया देना पड़ता था। उस दौर के हिसाब से 2000 रुपये का चार्ज काफी महंगा हुआ करता था।
ये भी पढ़ें- 26 एपिसोड, 8.3 रेटिंग... रामायण और महाभारत जितना पॉपुलर था दूरदर्शन का ये सुपरहिट शो, खर्च हुए थे 26 लाख!
View this post on Instagram
बता दें कि रामायण की शूटिंग गुजरात के उमरगांव में हुई थी और वहां वृंदावन नाम का ये स्टूडियो मौजूद था। पोस्ट में जानकारी दी गई है कि इस स्टूडियो के मालिक हीराभाई पटेल और रामानंद सागर असल जिंदगी में काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। इसका खुलासा हीराभाई पटेल के बेटे विपिन भाई पटेल ने किया है।

उन्होंने बताया है कि उस दौर में रामायण की शूटिंग हमारे स्टूडियो में होती थी और उसके लिए पिताजी इतना पैसा लेते थे। सिर्फ रामायण ही नहीं बल्कि वृंदावन स्टूडियो में जय हनुमान और जय मां वैष्णों देवी जैसे कई लोकप्रिय धारावाहिकों की शूटिंग भी हुई थी।
5 साल तक चली थी शूटिंग
इस इंस्टा पोस्ट में ये भी खुलासा किया गया है कि गुजरात के वृंदावन स्टूडियो में उस वक्त रामयाण की शूटिंग करीब 5 साल तक चली थी और इतने समय के लिए शिफ्ट के हिसाब से रामानंद सागर ने हीराभाई पटेल को काफी मोटी रकम भी दी थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।