Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कभी टीवी की Ramayan में 'उर्मिला' बनी थीं ये एक्ट्रेस, आज हो गईं हैं इतनी ग्लैमरस, पहचानना होगा मुश्किल

    Updated: Mon, 20 Jan 2025 03:24 PM (IST)

    Ramayan TV Show रामानंद सागर की रामायण छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर माइथोलॉजिकल शो में से एक रही। दूरदर्शन पर इस रामायण में नजर आने वाली कास्ट (Ramayan C ...और पढ़ें

    रामायण में उर्मिला बनी थीं अंजलि व्यास (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    रामायण में उर्मिला बनी थीं अंजलि व्यास (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. टीवी की रामायण की उर्मिला का बदला लुक
    2. अब ऐसी दिखती हैं एक्ट्रेस अंजलि व्यास
    3. इन बॉलीवुड मूवीज में भी किया था काम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे के सबसे चर्चित माइथोलॉजिकल शो के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें फिल्ममेकर रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) का नाम जरूर शामिल होगा। 80 के दशक में टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाली रामायण और इसकी स्टार कास्ट (Ramayan Cast) के बारे में खूब बात की जाती है। 

    रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण के राम (अरुण गोविल), सीता (दीपिका चिखलिया) और लक्ष्मण  (सुनील लहरी) के अलावा शो में उर्मिला का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री अंजलि व्यास (Anjali Vyas) के बारे में भी चर्चा की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंजलि अब कैसी दिखती हैं और रामायण के बाद उनका लुक कितना बदल गया। आइए उनकी लेटेस्ट तस्वीरों पर नजर डालते हैं।

    इतना बदला रामायण की उर्मिला का लुक

    टीवी की रामायण में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का किरदार निभाकर अंजलि व्यास ने काफी लोकप्रियता हासिल की। हालांकि, रामायण के बाद उनका एक्टिंग करियर कुछ नहीं चला। बात करें अंजलि के बारे में तो फिलहाल वह अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं।

    ये भी पढ़ें- 'गुमनामी और गरीबी में मर जाते हैं', Ramayan के 'रावण' अखिलेंद्र मिश्रा इस बयान से बन जाएंगे सबके दुश्मन?

    फोटो क्रेडिट- IMDB

    अपनी लाइफ से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स को वह ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए आए दिन शेयर करती रहती हैं। 

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    इंस्टा पर मौजूद उनके फोटो-वीडियो को देखकर ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि अब अंजलि का लुक कितना बदल गया है। लेकिन उनका ग्लैमरस बढ़ती उम्र में भी कम नहीं हुआ है और वह अब भी काफी खूबसूरत दिखती हैं। 

    खबरें और भी

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    कुछ समय पहले सुनील लहरी ने अंजलि का इंटरव्यू लिया था, जो काफी चर्चा में रहा था। हाल ही में उन्होंने 2025 की मॉर्डन अंजलि की झलक भी सोशल मीडिया पर दिखाई है। 

    इन मूवीज में भी नजर आ चुकी हैं अंजलि

    सिर्फ टीवी सीरियल्स ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की फिल्मों में भी अंजलि व्यास ने बतौर एक्ट्रेस अपनी छाप छोड़ी है। इस दौरान उन्होंने संजीव कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा संग की मूवीज में भी काम किया था। अंजलि के बॉलीवुड करियर पर गौर किया जाए तो उनकी चुनिंदा फिल्में इस प्रकार हैं- 

    View this post on Instagram

    A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

    • साया 

    • प्यार हो गया

    • जवानी की कहानी

    • औरत पैर की जूती नहीं है

    • लाखों की बात

    इसके अलावा दर्पण जैसे धारावाहिक में भी अपनी शानदार अदाकारी से अंजलि व्यास ने फैंस का दिल जीता। बता दें कि कुछ वक्त पहले ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अंजलि व्यास ने एक्टिंग की दुनिया में वापसी के संकेत दिए थे, हालांकि उनका कमबैक कब तक होगा ये आने वाला वक्त ही बताएगा।

    ये भी पढ़ें- ‘मैं हैरान हूं इतना वक्त लगा’, Sonakshi Sinha के पलटवार पर आया Mukesh Khanna का माफीनामा