Ramayana: जब कुंभकर्ण के वध पर रोया था पूरा देश, दिलचस्प है 'रामायण' का यह किस्सा
रामानंद सागर की Ramayana में नलिन दवे ने कुंभकर्ण का किरदार निभाया था। ...और पढ़ें

नलिन दवे ने निभाया था कुंभकर्ण का किरदार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामानंद सागर का एपिक रामायण सीरियल आज भी उतना ही पॉपुलर है और इससे जुड़े किस्से सुनना आज भी लोग उतना ही पसंद करते हैं। रामायण की शूटिंग से लेकर उसके किरदार के साथ जुड़े किस्से काफी दिलचस्प है, इन्हीं में से एक किस्सा है कुंभकर्ण का किरदार निभाने वाले के वध का।
जब कुंभकर्ण के वध पर रोया पूरा देश
रामायण (Ramayana) में कुंभकर्ण का किरदार नलिन दवे ने निभाया था और अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया था। नलिन देव का महज 50 की उम्र में निधन हो गया था इसीलिए जब कोरोनाकाल में टीवी पर दोबारा रामायण प्रसारित की गई तब उनके वध के सीन पर सब भावुक हो गए और रो पड़े। नलिन दवे (Nalin Dave) का निधन 1990 में हो गया था।
-1775923894637.jpg)
यह भी पढ़ें- '4000 करोड़ लगाकर भी वैसी न बना पाए...', Dipika Chikhlia ने रणबीर कपूर की 'रामायण' पर कसा तंज?
कुंभकर्ण के वध का किस्सा
रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने बताया था कि कुंभकर्ण का वध सीन क्रोमा टेक्निक से फिल्माया गया था। सिर काटने के लिए पानी के टैंक और क्रोमा तकनीक का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि उस वक्त इतनी एडवांस टेक्नोलॉजी नहीं थी लेकिन आज भी यह सीन सबको भावुक कर देता है।
-1775923903218.jpg)
रामायण के बारे में
रामायण एक भारतीय हिंदी भाषा की महाकाव्य टेलीविजन सीरीज है, जो प्राचीन भारतीय संस्कृत महाकाव्य रामायण पर आधारित है। इस शो को रामानंद सागर (Ramanand Sagar) ने बनाया, लिखा और निर्देशित किया था। यह 1987 और 1988 के बीच DD National पर प्रसारित हुआ था, और इसकी कथा अशोक कुमार और निर्देशक रामानंद सागर ने सुनाई थी।
खबरें और भी
इसका म्यूजिक रवींद्र जैन ने तैयार किया था। अपने प्रसारण के दौरान, यह शो दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाली टेलीविजन सीरीज बन गया, जिसे 82 प्रतिशत दर्शकों ने देखा। इसका दोबारा प्रसारण 17 देशों के 20 अलग-अलग चैनलों पर, पांचों महाद्वीपों में अलग-अलग समय पर किया गया। इस सीरीज की सफलता को मीडिया ने अच्छी तरह से दर्ज किया। वहीं कोरोनाकाल में इसे फिर से प्रसारित किया गया और तब इसे भारी संख्या में लोगों ने देखा।