'रामायण' के 'लक्ष्मण' के घर में रिश्तेदार बनकर घुसा एक अनजान शख्स, Sunil Lahri ने वीडियो किया शेयर
'रामायण' में 'लक्ष्मण' का किरदार निभाकर सालों से फैन्स के दिलों पर राज करने वाले सुनील लहरी की बिल्डिंग में एक अनजान शख्स घुस गया। इस इंसिडेंट के बारे ...और पढ़ें

सुनील लहरी के घर में घुसा अनजान शख्स/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामानंद सागर की दूरदर्शन पर प्रसारित हुई 'रामायण' ने अभिनेता सुनील लहरी को घर-घर में पहचान दिलाई। इस आइकॉनिक शो में सुनील लहरी ने 'श्रीराम' के छोटे भाई 'लक्ष्मण' का किरदार अदा किया था।
39 साल बाद भी फैंस जब भी ऑनस्क्रीन 'राम' और 'लक्ष्मण' से मिलते हैं, तो उन पर वही प्यार बरसाते हैं, लेकिन कभी-कभी यही चाहने वाले अपनी हद पार कर जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक्सपीरियंस रहा है पर्दे पर 'लक्ष्मण' का किरदार अदा करने वाले सुनील लहरी का, जिनकी बिल्डिंग में एक अनजान शख्स खुद को उनका रिश्तेदार बताकर घुस आया। क्या थी यह पूरी घटना? आइए जानते हैं खुद सुनील लहरी की जुबानी।
बिल्डिंग में घुस गया था अनजान शख्स
सुनील लहरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस से जुड़ा यह किस्सा साझा करते हुए कहा, "मैं एक बहुत ही दिलचस्प कहानी आप सभी के साथ शेयर करना चाहता हूं, जो मुझे 'रामायण' के दिनों की याद दिला रही है। कुछ दिनों पहले कोई मेरी बिल्डिंग में मुझसे मिलने के लिए आया और उसने खुद को मेरा रिश्तेदार बताया। जब हमारी सिक्योरिटी ने चेक किया, तो उन्हें पता चला कि वह शख्स झूठ बोल रहा है। उन्होंने उसे तुरंत वहां से भगा दिया।"
यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र के जन्मदिन पर Ramayan के 'लक्ष्मण' ने खोला राज, अभिनेता से खरीदी थी ये बेशकीमती चीज
View this post on Instagram
सुनील लहरी को पहचान ही नहीं पाया था फैन
उन्होंने इस हालिया इंसिडेंट के अलावा उस समय को भी याद किया जब एक शख्स ने खुद को उनका भाई बताया था, लेकिन जब सुनील खुद उसके सामने खड़े थे, तो वह उन्हें पहचान नहीं पाया। सुनील लहरी ने बताया,
"एक बार हम लंबे समय तक धूप में शूटिंग कर रहे थे और मेरा 2-3 दिन का ब्रेक था। उस समय मेरी दाढ़ी नहीं थी और मैंने बालों में तेल लगाया हुआ था। जब मैं स्टूडियो के गेट के पास पहुंचा, तो वहां पर एक शख्स खड़ा था। वह मेरे पास आया और बोला- 'मुझे सुनील लहरी से मिलना है।' मैंने उससे पूछा कि वह कौन है? तो उसने बोला- 'मैं उनका भाई हूं, भोपाल से आया हूं।' वह मुझसे मिलने आया था, लेकिन मुझे ही नहीं पहचान पाया। वह मेरा भाई होने का झूठा दिखावा कर रहा था।"
सुनील लहरी ने आगे बताया कि उन्होंने यह किस्सा इसलिए सुनाया क्योंकि उन्हें इससे यह बात समझ आई कि जब इंसान का समय सही होता है, तो अजनबी भी रिश्तेदार बन जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss में शादी, 2 महीने में तलाक... अब Sara Khan ने दूसरी बार रचाई शादी, बनीं रामायण एक्टर के घर की बहू