विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

65 करोड़ मिले व्यूज, विदेशों में गूंजी जय-जयकार; 39 साल में कोई सीरियल नहीं तोड़ पाया कल्ट शो का रिकॉर्ड

Published: Tue, 10 Nov 2026 06:38 PM (GMT+05:30)

टीवी पर कई सीरियल आए और गए, लेकिन 39 साल पहले एक ऐसा शो आया, जो दुनियाभर में सबसे ज्यादा ...और पढ़ें

अंतराष्ट्रीय स्तर पर हुई इस सीरियल की जय-जयकार/ फोटो- इंस्टाग्राम

अंतराष्ट्रीय स्तर पर हुई इस सीरियल की जय-जयकार/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी सीरियल

  2. 39 साल से कोई नहीं तोड़ पाया इंटरनेशनली ये रिकॉर्ड

  3. 65 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा ये सीरियल

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। पहले के दौर में टीवी सीरियल की बात ही कुछ और थी। दूरदर्शन हो या स्टार प्लस या फिर कलर्स इन सभी पर कई ऐसे शोज आए, जिन्होंने 5 से अधिक सालों तक राज किया। जहां आज भी कहानी घर-घर की, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, शाका लाका बूम बूम और हातिम जैसे शोज की कहानी लोगों के दिलों में बसी हुई है।

वहीं 90 के दशक में Doordarshan पर एक ऐसा शो भी आया था, जिसने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि ग्लोबल स्तर पर रिकॉर्ड बनाया था। कौन सा है वह हिंदी शो, जिसे दुनियाभर की ऑडियंस ने किया पसंद और बना सबसे ज्यादा देखे जाने वाला सीरियल, चलिए बताते हैं।

एक दिन में 7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा शो

सभी चैनल के शोज को मात देते हुए जिस सीरियल को करोड़ों लोगों ने देखा और सबसे ज्यादा पसंद किया, वह रामानंद सागर की रामायण हैं। 1987 में दूरदर्शन पर आने वाली अरूण गोविल और दीपिका चिखलिया स्टारर रामायण को जब कुछ सालों पहले लॉकडाउन के दौरान दोबारा ऑनएयर किया गया था, तो उसे एक दिन में 77 मिलियन यानी कि 7.7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा था।

प्रसार भारती ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया था कि यह वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड क्रिएट करने वाला अकेला हिंदी शो है, जिसे एक दिन में 7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है।

Screenshot 2026-11-10 183405

65 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखी थी रामायण

बीबीसी की एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, रामानंद सागर की रामायण एक ऐसा भारतीय शो है, जिसे दुनियाभर में 650 मिलियन यानी की 45 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा, जो अपने आप में ही एक बड़ा रिकॉर्ड है। दूरदर्शन पर लॉकडाउन के दौरान तो शो को काफी पसंद किया ही गया, लेकिन जब यह मूल रूप से 1987 में प्रसारित हुआ था, तब से ही इसकी लोकप्रियता काफी ज्यादा दी।

साल 2003 में रामानंद सागर की रामायण का नाम दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पौराणिक धारावाहिक के रूप लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। शो की इंटरनेशनल लेवल पर इतनी ज्यादा डिमांड थी कि इसे अमेरिका, अफ्रीका सहित कई देशों में भी प्रसारित किया गया था।

Screenshot 2026-11-10 183451

राम के रूप में अरूण गोविल को मिला खूब प्यार

रामानंद सागर के प्रोडक्शन में बनी रामायण को भारत का बेस्ट माइथोलॉजिकल शो कहा जाता है। इस शो में रणबीर कपूर की रामायणम् में राजा दशरथ का किरदार अदा करने वाले अरूण गोविल ने श्रीराम का किरदार निभाया था। इसके अलावा दीपिका चिखलिया माता-सीता बनी थीं। आज भी जब अरूण गोविल और दीपिका कहीं जाते हैं, तो उन्हें फैंस इस रोल के लिए उतना ही प्यार देते हैं।

यह भी पढ़ें- Ramayana के 'राजा दशरथ' बनने के लिए संकोच में थे अरुण गोविल, 3 महीने तक नहीं हुए थे राजी

यह भी पढ़ें- 39 साल बाद सिनेमा में लौटी रामानंद सागर के 'राम-सीता' की जोड़ी, OTT पर आई सोशल-ड्रामा फिल्म से किया कमबैक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।