Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची 'रामायण' की सीता, माथे पर चंदन लगाए भक्ति भाव में नजर आईं Dipika Chikhlia

    By Jagran NewsEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 23 Jul 2023 01:43 PM (IST)

    Dipika Chikhlia दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर के शो रामायण में माता सीता की भूमिका निभाई थी। उन्होंने इसके पहले और बाद में भी कई तरह के शो में काम कि ...और पढ़ें

    Dipika Chikhlia in Ayodhya. Photo Credit: Hindustan Times
    Dipika Chikhlia in Ayodhya. Photo Credit: Hindustan Times

    HighLights

    1. दीपिका चिखलिया ने किए रामलला के दर्शन
    2. पहली बार अयोध्या पहुंचीं दीपिका चिखलिया
    3. रामायण शो में निभाया था माता सीता का किरदार

    नई दिल्ली, जेएनएन। रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayan) में माता सीता का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत चुकीं दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) को लोग आज भी इसी रोल के लिए याद करते हैं। रामायण से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी है। शो में काम कर चुके हर कलाकार को लोगों ने भगवान का दर्जा दिया। माता सीता बनकर अग्निपरीक्षा देने वालीं दीपिका चिखलिया को आज भी लोग इसी रूप में याद करते हैं।

    अयोध्या पहुंचीं दीपिका चिखलिया

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मां सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया को लेकर खबर है कि हाल ही में वह रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची। इस दौरान उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इन तस्वीरों में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर दीपिका काफी खुश नजर आ रही हैं।

    पूरी आस्था के साथ की भगवान की पूजा अर्चना

    दीपिका चिखलिया शनिवार को रामलला की जन्मभूमि अयोध्या पहुंचीं। दीपिका ने बताया कि पहली बार अयोध्या आकर प्रभु श्रीराम के दर्शन करने का मौका मिला है। यह दर्शन कर उनका जीवन धन्य हो गया है। उन्होंने पूरी आस्था के साथ भगवान की पूजा अर्चना की। उन्होंने हनुमानगढ़ी में भी दर्शन किए। दीपिका चिखलिया की अयोध्या दर्शन की फोटो सोशल मीडिया पर छायी हुई है।

    'फिर आऊंगी अयोध्या'

    दीपिका ने कहा, 'राम मंदिर का निर्माण पूरा होने और भक्तों के लिए मंदिर खोले जाने पर मैं फिर से अयोध्या आऊंगी।' जो तस्वीर सामने आई है, उसमें दीपिका मरून कलर की बनारसी साड़ी में नजर आईं। उनके माथे पर चंदन का टीका और गले में फूलों की माला है।

    खबरें और भी

    दीपिका चिखलिया वर्कफ्रंट

    दीपिका चिखलिया ने 1983 में 'सुन मेरी लैला' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। यह उनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद दीपिका ने राजेश खन्ना के साथ तीन फिल्में- 'रुपये दस करोड़', 'खुदाई' और 'घर का चिराग' में काम किया। एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी माता सीता बनकर रामायण शो से ही मिली।

    दीपिका इन दिनों कुछ मराठी फिल्में करती हैं। हाल ही में उन्होंने 'वीर मुरारबाजी' का पोस्टर शेयर किया था। यह फिल्म रणधुरंधर नरवीर मुरारबाजी देशपांडे पर आधारित है, जिन्हें स्वराज्य के इतिहास में पुरंदर के 'कालभैरव' के नाम से जाना जाता है।