Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramayan: राम नहीं, लक्ष्मण और भरत के रोल के लिए अरुण गोविल थे पहली पसंद, जिद पर अड़ना आया काम, यूं चमकी किस्मत

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 03 Jul 2023 11:43 AM (IST)

    Ramanand Sagar Show Ramayan Fame Arun Govil फिल्म आदिपुरुष की असफलता ने टीवी शो रामायण की सफलता को एक बार फिर दोहरा दिया। फिल्म की जितनी ट्रोलिंग हुई ...और पढ़ें

    Ramanand Sagar Show Ramayan Fame Arun Govil, Twitter
    Ramanand Sagar Show Ramayan Fame Arun Govil, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ramanand Sagar Show Ramayan Fame Arun Govil: रामानंद सागर का पौराणिक टीवी शो रामायण दशकों पहले टेलीकास्ट हुआ था। हालिया, रिलीज फिल्म आदिपुरुष ने इस शो को एक बार फिर चर्चा में ला दिया। अब 3 जुलाई से रामायण फिर से टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है। इस बीच रामायण के राम यानी अरुण गोविल ने एक दिलचस्प खुलासा किया है।

    अरुण गोविल ने बताया कि वो राम के रोल के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। ऑडिशन के बाद उन्हें भरत और लक्ष्मण का किरदार निभाने के लिए कहा गया। एक्टर ने बताया कि रामानंद सागर ने उनका ऑडिशन लिया था, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। उन्होंने ये भी बताया कि भगवान राम का किरदार निभाने से उनके मन पर गहरा प्रभाव पड़ा।

    जब शुरू हुई रामायण की कहानी

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा, "1977 में मैंने राजश्री पिक्चर्स और सागर साहब के साथ एक्टिंग करना शुरू किया। मैंने आनंद सागर के निर्देशन में बनी फिल्म बादल में भी काम किया। मैंने विक्रम और बेताल में भी काम किया और तभी मुझे पता चला कि सागर साहब रामायण बना रहे हैं। इसलिए मैंने उनसे संपर्क किया।"

    शो के लिए दोस्तों ने किया इनकार

    उन्होंने आगे कहा, "मैं भगवान राम का किरदार निभाना चाहता था। हालांकि, उस समय पौराणिक शो में काम करना बहुत स्टैंडर्ड का काम नहीं समझा जाता था। मैं बहुत सारी कमर्शियल फिल्में कर रहा था। मेरे दोस्तों और परिवार ने कहा कि ऐसे शो में काम करना आपके लिए अच्छा नहीं है।"

    खबरें और भी

    ऑडिशन से हुए रिजेक्ट

    अरुण गोविल ने कहा, "उन्होंने (रामानंद सागर) मेरा ऑडिशन लिया और ऑडिशन में उन्होंने मुझे रिजेक्ट कर दिया।  उनके बेटे प्रेम सागर, मोती सागर और आनंद सागर ने मुझसे भरत और लक्ष्मण का किरदार निभाने के लिए कहा, लेकिन मैंने कहा कि, मैं भगवान राम की भूमिका निभाना चाहता हूं और अगर मैं इसके लिए परफेक्ट नहीं हूं तो कोई बात नहीं।' बाद में उन्होंने राम के किरदार के लिए किसी और को चुना।"

    यूं बने रामायण के राम

    हालांकि, कुछ दिनों के बाद मेकर्स ने अरुण गोविल को खुद बुलाया और उन्हें राम का किरदार निभाने का ऑफर दिया। इस तरह उन्हें आखिरकार सुपरहिट पौराणिक शो रामायण का हिस्सा बनने का मौका मिला।