यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रामायण फेम Debina Bonnerjee पर चढ़ा हॉटनेस का खुमार, दो बच्चों की मां का ये फोटोशूट देख उड़ जाएंगे होश
छोटे पर्दे की मशहूर अदाकाराओं में शुमार देबीना बनर्जी बेशक एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। अपने पोस्ट के जर ...और पढ़ें

HighLights
- देबीना बनर्जी ने कराया लेटेस्ट फोटोशूट
- दो बच्चों की मां की किलर अदाएं उड़ाएंगी होश
- सोशल मीडिया पर वायरल हुईं देबीना की ये फोटो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री की कुछ अदाकारा ऐसी हैं, जो बेशक एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक पर मौजूद हैं, लेकिन उनको लेकर अक्सर सुर्खियों का बाजार काफी गर्म रहता है। ऐसी अभिनेत्रियों की सूची में देबीना बनर्जी का नाम भी शामिल रहता है। छोटे पर्दे के शो रामायण (Ramayan) में सीता का किरदार अदा कर देबीना ने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।
इस बीच उन्होंने एक ऐसा फोटोशूट करा दिया है, जिसे देख फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि ये वहीं देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) हैं, जिन्होंने सीता की भूमिका निभाई थी। एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर आपके भी होश उड़ने वाले हैं।
किलर है देबीना का लेटेस्ट फोटोशूट
अभिनेता गुरमीत चौधरी की पत्नी देबीना बनर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपनी फैमिली संग फोटो वीडियो साझा करने की वजह से वह लाइमलाइट बटोरती हैं। इस बीच गुरुवार को देबीना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है, जोकि उनके हालिया फोटोशूट के दौरान की हैं।


इन फोटो में आप देख सकते हैं कि टीवी की सीता व्हाइट कलर की वनपीस ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। जिनमें उनका लुक बेहद किलर और गॉर्जियस लग रहा है। असल जिंदगी में 39 साल की देबीना बनर्जी कितनी हॉट हैं, उसका अनुमान आप इन तस्वीरों के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।
खबरें और भी


आलम ये है कि देबीना की ये फोटो अब फैंस की बीच चर्चा का विषय बन गई है। अपनी हॉटनेस से अदाकारा हर किसी को आकर्षित कर रही हैं। जिसकी वजह से उनकी ये फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

दो बच्चों की मां हैं देबीना
एनडीटीवी की रामायण में देबीना ने अपने पति गुरमीत चौधरी के साथ राम-सीता के किरदारों को निभाया था। गुरमीत से शादी के बाद देबीना ने दो बेटियों को जन्म दिया है। देबीना की लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर ये नहीं कहा जा सकता है कि वह दो बच्चों की मां हैं।
