Ramayan के 'हनुमान जी' की रशियन बहू, तब्बू के Ex-जीजा की पत्नी की ये हैं खूबसूरत तस्वीरें
रामानंद सागर की 'रामायण' में 'हनुमान जी' का रोल अदा करने वाले दारा सिंह की राशियन बहू अपनी खूबसूरती की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

बेहद खूबसूरत हैं 'रामायण' एक्टर दारा सिंह की राशियन बहू/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayan) आज भी फैंस की फेवरेट है। लोग आज भी यूट्यूब (YouTube) पर ढूंढकर इस माइथोलॉजिकल शो के क्लिप्स देखते हैं। इस शो ने जहां अरुण गोविल को 'भगवान राम' और दीपिका चिखलिया को 'माता सीता' के रूप में पहचान दी, तो वहीं दिग्गज अभिनेता दारा सिंह को 'महाबली हनुमान' के अवतार में बेहद पसंद किया गया।
सालों तक दारा सिंह ने 'महाबली हनुमान' बनकर फैंस के दिलों पर राज किया है। उनके बेटे विंदू दारा सिंह के बारे में तो हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आपको उनकी रशियन बहू के बारे में पता है, जो खूबसूरती में दीपिका हों या प्रियंका या फिर आलिया, सभी को टक्कर देती हैं? कौन हैं दारा सिंह की ग्लैमरस रशियन बहू? चलिए आपको बताते हैं।
बेहद ग्लैमरस हैं तब्बू के एक्स-जीजा की मौजूदा पत्नी
दारा सिंह के लाडले बेटे विंदू दारा सिंह ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी तब्बू की बहन फराह नाज से हुई थी, लेकिन 6 साल बाद ही उनके रिश्ते में दरार आ गई। उसके बाद 'सन ऑफ सरदार 2' एक्टर ने दूसरी शादी रशियन मॉडल 'डीना उमारोवा' (Dina Umarova) से की। दोनों की एक बेटी अमेलिया रंधावा हैं। हाल ही में अमेलिया सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चा का विषय बन गई थीं।
यह भी पढ़ें- कहां हैं उत्तर Ramayan के लव-कुश?, 39 साल बाद इतना बदल गया लुक; अब क्या करते हैं दोनों एक्टर?

विंदू दारा सिंह की खूबसूरत पत्नी के सोशल मीडिया पर तकरीबन 14.6 हजार फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपनी खूबसूरत फोटोज से फैंस का दिल जीत लेती हैं। फिलहाल वह 'बेसो एंटरप्राइजेज' की सीईओ के रूप में अपना बिजनेस संभाल रही हैं।

कैसे हुई थी डीना और विंदू दारा सिंह की लव स्टोरी की शुरुआत?
डीना उमारोवा और विंदू दारा सिंह की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। जिस समय रशियन मॉडल डीना विंदू की जिंदगी में आई थीं, उस समय वह तब्बू की बहन और एक्ट्रेस फराह नाज के साथ तलाक के दर्द से गुजर रहे थे। उस मुश्किल समय में डीना इमोशनली उनके साथ खड़ी रहीं। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती हुई और यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और उसके बाद साल 2006 में यह कपल शादी के बंधन में बंध गया। इन दोनों ने साथ में 'नच बलिए सीजन 9', 'पावर कपल' और 'मां एक्सचेंज' जैसे रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया था।
फराह नाज और विंदू दारा सिंह का है एक बेटा
विंदू दारा सिंह और तब्बू की बड़ी बहन फराह नाज की शादी 1996 में हुई थी। हालांकि, शादी के छह साल बाद उनके बीच मतभेद होने लगे और साल 2002 में इस कपल के रिश्ते का अंत हो गया। पहली पत्नी फराह नाज से विंदू दारा सिंह का एक बेटा है, जिसका नाम फतेह रंधावा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।