Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या सच में हुआ Ranveer Allahbadia का ब्रेकअप? Indias Got Latent विवाद के बीच चर्चा हुई तेज

    Updated: Thu, 13 Feb 2025 03:01 PM (IST)

    रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। इंडियाज गॉट लेटेंट में पूछे गए सवाल के कारण उनकी छवि भी खराब हो गई है। ...और पढ़ें

    समय रैना की कथित गर्लफ्रेंड ने छोड़ा उनका साथ (Photo Credit- Instagram)
    समय रैना की कथित गर्लफ्रेंड ने छोड़ा उनका साथ (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं
    2. सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें अनफॉलो करना शुरू कर दिया है
    3. अब उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने भी उनका साथ छोड़ दिया है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। समय रैना के चर्चित शो इंडियाज गॉट लेटेंट में विवादित सवाल पूछने के बाद से रणवीर इलाहाबादिया का नाम चर्चा में बना हुआ है। यूट्यूबर और बिजनेसमैन रणवीर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कंट्रोवर्सी के कारण उनकी छवि भी खराब हुई है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर राजनेताओं ने उनकी टिप्पणी पर आपत्ति जाहिर करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस बीच अब उनकी पर्सनल लाइफ के रिश्ते भी बिगड़े नजर आ रहे हैं।

    रणवीर इलाहाबादिया ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली। इसके अलावा, समय रैना ने भी शो के सभी एपिसोड को हटाने की बात कही है। कॉमेडियन का कहना है कि उनका मकसद लोगों को हंसाना है। वह किसी को ठेस पहुंचाना नहीं चाहते हैं। 

    रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने छोड़ा रणवीर का साथ

    इंडियाज गॉट लेटेंट शो के लेटेस्ट एपिसोड पर पूरा विवाद खड़ा हुआ है, जिसमें समय रैना, अपूर्वा मखीजा और रणवीर इलाहाबादिया समेत कई अन्य लोग नजर आए थे। शो की एक क्लिप वायरल होने के बाद रणवीर को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और कई शहरों में शिकायत भी दर्ज हो चुकी है। इसके बाद अब चर्चा शुरू हो गई है कि रूमर्ड गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने भी उनका साथ छोड़ दिया है।

    ये भी पढ़ें- ‘मुंह खुलता है तो…’ AR Rahman ने साधा Ranveer Allahbadia पर निशाना? विक्की कौशल ने भी किया रिएक्ट

    Photo Credit- Instagram

    निक्की शर्मा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने नकारात्मक ऊर्जा को अस्वीकार करने का जिक्र किया था। इसका सीधा संबंध समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के नाम चल रहे विवाद से नहीं है, लेकिन यूजर्स ने अंदाजा जरूर लगा लिया। इसके बाद चर्चा तेज हुई कि दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, सच यह है कि रणवीर के दो इंस्टाग्राम अकाउंट है, जिसमें से एक उनका पर्सनल और दूसरा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के पेज के लिए है। गौर करने की बात है कि निक्की उनके पर्सनल अकाउंट को अभी भी फॉलो करती हैं।

    खबरें और भी

    ब्रेकअप की अटकलें हुई तेज

    रणवीर और निक्की की सोशल मीडिया एक्टिविटी चर्चा में आ गई है। इसके बाद दोनों के ब्रेकअप की अटकलें भी तेज हो गई है। निक्की ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि 'आपका शरीर केवल खाने को ही नहीं, बल्कि ऊर्जा को भी अस्वीकार करता है। अगर आपका शरीर कुछ जगहों, लोगों या चीजों को अस्वीकार करने लगे, तो उस पर भरोसा करें और सुनें।'

    Photo Credit- Instagram

    बता दें कि रणवीर और निक्की में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर सार्वजनिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसके अलावा, निक्की ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'सही लोग आपको देखे जाने, सुने जाने, प्यार किए जाने, काबिल समझे जाने और महत्व दिए जाने का एहसास हमेशा कराते हैं।' इस नोट को भी सीधे तौर पर उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड से जोड़कर देखा जा रहा है।

    सोशल मीडिया पर रणवीर के अलावा, अपूर्वा और समय रैना को भी एपिसोड में उनके कमेंट के लिए ट्रोल किया जा रहा है। अपूर्वा ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि शो में बोले गए डायलॉग स्क्रिप्टेड नहीं थे। 

    ये भी पढ़ें- जितना दबाओगे उतना... Samay Raina के सपोर्ट में उतरे मुनव्वर फारूकी, विवादों के बीच दिया बड़ा बयान