Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Who Is Ranveer Allahbadia: पीएम मोदी से मिला था अवॉर्ड, अश्लील कमेंट पर छिड़ा विवाद, करोड़ों की संपत्ति के मालिक

    Updated: Tue, 11 Feb 2025 02:38 PM (IST)

    Youtuber और बिजनेसमैन रणवीर इलाहाबादिया इंडियाज गॉट लेटेंट पर एक पेरेंट की इंटीमेंट लाइफ पर दिए गए बयान को लेकर बुरी तरह फंस गए हैं। गुवाहाटी में उनको ...और पढ़ें

    कौन हैं रणवीर इलाहाबादिया, जिनके खिलाफ हुई FIR/ फोटो- Instrgram
    कौन हैं रणवीर इलाहाबादिया, जिनके खिलाफ हुई FIR/ फोटो- Instrgram

    HighLights

    1. कौन हैं रणवीर इलाहाबादिया जिनके जोक से मचा बवाल
    2. रणवीर इलाहाबादिया का विवादों से रहा है गहरा नाता
    3. कमाई में बड़े-बड़े स्टार्स को मात देते हैं रणवीर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, बिजनेसमैन और पॉडकास्ट होस्ट रणवीर इलाहाबादिया इस वक्त अपने एक कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुके हैं। बीते दिनों कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) के शो में पैनल गेस्ट बनकर पहुंचें Youtuber ने पेरेंट की इंटीमेसी पर ऐसा जोक क्रैक किया, जिसकी हर जगह आलोचना हो रही है। अपने एक अभद्र कमेंट की वजह से वह बुरी तरह से फंस चुके हैं, जिसकी वजह से उनके और साथ में 'इंडियाज गॉट लेटेंट में मौजूद लोगों के खिलाफ गुवाहाटी में FIR दर्ज हुई है।

    चलिए जानते हैं कौन हैं 31 साल के रणवीर इलाहाबादिया, जिनके एक बयान ने मचाया है सोशल मीडिया पर बवाल। जिनका विवादों से गहरा और पुराना नाता रहा है। 

    कौन हैं Youtuber रणवीर इलाहाबादिया ? 

    1 जून 1993 में मुंबई में जन्मे रणवीर ने अपनी पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2015 में द्वारकादास जे. सांघवी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने 2022 में ‘फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया’ सूची में अपनी जगह बनाई थी। वह बियरबाइसेप्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के को-फाउंडर हैं। वह अपने 12 यूट्यूब चैनल रन करते हैं जिसमें अब उन्हें 6 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। उन्हें बीते साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डिसरप्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित भी किया था। 

    उनके सबसे फेमस Youtube शो में पहला 'द रणवीर शो' है, जिसमें वह बड़े-बड़े सितारों का इंटरव्यू लेते हैं और दूसरा रणवीर इलाहाबादिया (हिंदी) है। इसके अलावा मोंक-इ, बिग ब्रैंको, लेवल सुपरमाइंड और बीयर बाइसेप्स नाम के कई चैनल चलाते हैं। 

    Photo Credit- Instagram 

    रणवीर इलाहाबादिया की 5 कंट्रोवर्सीज 

    आमतौर पर जब कोई पर्सनैलिटी सोशल मीडिया पर फेमस होती है, तो वह कोई भी ऐसा कमेंट करने से बचते हैं, जिससे विवाद खड़ा हो जाए। हालांकि, रणवीर इलाहाबादिया का विवादों संग तो गहरा संबंध रहा है। समय रैना के शो में उन्होंने पहली बार महिलाओं के सामने अभद्र भाषा का उपयोग नहीं किया है, बल्कि इससे पहले भी कर चुके हैं। नीचे देखिए उनके पांच सबसे बड़े विवाद: 

    खबरें और भी

    • साल 2021 में रणवीर इलाहाबादिया को महिलाओं के कपड़ों पर सेक्सिएस्ट टिप्पणी करने के लिए बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि कुर्ती पहनने वाली महिलाएं, पुरुषों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देती हैं। रणवीर का ये कमेंट कुछ महिलाओं को बिल्कुल पसंद नहीं आया था, जिसकी वजह से उनकी खूब ट्रोलिंग हुई थी। 
    • साल 2023 में अपने एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने एक एडवोकेट से उन लोगों के नाम पूछे थे, जिन्हें उनके मुताबिक इंडिया छोड़ देना चाहिए। रणवीर के इस सवाल पर अधिवक्ता ने एक जर्नलिस्ट, एक इतिहासकार और इरफान हबीब का नाम लिया था। जैसे ही वीडियो वायरल हुई, सोशल मीडिया पर लोगों में गुस्सा साफ-साफ देखने को मिला। 

            

           Photo Credit- Instagram
    • साल 2024 में, उन्हें अपने मंच पर  केरल के मलप्पुरम जिले के एक गांव में इस्लामी कानून लागू करने के बारे में अप्रमाणित दावा करने के लिए भी काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। 
    • इलाहाबादिया जिन्हें अपने शो 'मौत के बारे में सोचते हो' को लेकर कई बार ट्रोल किया जा चुका है, बीते साल वह खुद मौत को बेहद करीब से महसूस कर चुके हैं। जब रणवीर इलाहाबादिया गोवा में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ थे, तो उस वक्त ये खबर सामने आई थी कि वह तकरीबन समुद्र में डूबते-डूबते बचे हैं। 
    • हाल ही में ये खबर सामने आई कि विवादों के बीच उनकी गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा से उनका ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। उनकी गर्लफ्रेंड ने एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया है। 

    कितनी है रणवीर इलाहाबादिया की नेटवर्थ

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर इलाहाबादिया सिर्फ बड़े-बड़े विवादों में ही नहीं, बल्कि कमाई के मामले में भी अच्छे-अच्छे सितारों को कड़ी मात देते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 60 करोड़ के आसपास है।