यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कोलकाता में टीवी की इस हसीना के साथ इश्क लड़ाएंगे Munawar Faruqui, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये फोटो
मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के सितारे बुलंदियों पर हैं। बिग बॉस 17 के बाद उनकी पॉपुलैरिटी आसमान छू रही है। मुनव्वर की झोली में कई प्रोजेक्ट्स के होन ...और पढ़ें

HighLights
- 'बिग बॉस 17' विनर हैं मुनव्वर फारुकी
- मुनव्वर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट
- टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे मुनव्वर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस 17' विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) के सितारे इस शो के बाद बुलंदियों पर हैं। उन्हें लेकर कई तरह की खबरें सामने आए हैं। मुनव्वर की झोली में कुछ प्रोजेक्ट्स के होने की चर्चा है। इसी के साथ उनके कुछ अन्य रियलिटी शो में भी होने की चर्चा है। वहीं, अब कॉमेडियन को लेकर एक और अच्छी खबर आई है।
मुनव्वर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट
मुनव्वर फारुकी सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करते हैं। उनके कॉमेडी वीडियोज काफी पसंद किए जाते हैं। मुनव्वर अपनी हाजिरजवाबी को लेकर भी फेमस हैं। 'बिग बॉस 17' के बाद उनकी पॉपुलैरिटी आसमान छू रही है। कॉमेडियन के खाते में एक बड़ा प्रोजेक्ट आने की बात सामने आई है। उनके साथ टेलीविजन इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस भी इस प्रोजोक्ट में नजर आने वाली हैं।
मुनव्वर फारुकी के फैन पेज की तरफ से जानकारी शेयर की गई है कि वह इन दिनों कोलकाता में एक म्यूजिक एल्बम की शूटिंग के लिए गए हैं। इस वीडियो में उनके साथ नजर आएंगी छोटे पर्दे की नामी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan)।

मुनव्वर और हिना ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कोलकाता से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही फैन पेज की तरफ से इनकी फोटो सामने आई है।

कई लड़कियों संग जुड़ा मुनव्वर का नाम
'बिग बॉस 17' में आयशा खान ने मुनव्वर पर डबल डेटिंग का आरोप लगाते हुए उन्हें धोखा देने की बात कही थी। मुनव्वर का नाम नाजिला सिताशी (Nazila Sitashi) के साथ जुड़ा है। हालांकि, बाद में नाजिला ने क्लियर किया कि मुनव्वर और उनका ब्रेकअप हो चुका है। वहीं, आयशा ने दावा किया कि मुनव्वर, नाजिला को डेट करने के दौरान उन्हें भी डेट कर रहे थे।
खबरें और भी
View this post on Instagram
इसके पहले कॉमेडियन का नाम अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) के साथ भी जुड़ा था। 'लॉकअप' में दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियां भी देखने को मिलीं। बता दें कि 2017 में मुनव्वर की शादी हो गई है। लेकिन, 2022 में वह अपनी पत्नी से अलग हो गए थे। कॉमेडियन का एक बेटा भी है।
यह भी पढ़ें: Alia Bhatt की मिमिक्री से फेमस हुईं चांदनी भाभड़ा ने खरीदा अक्षय कुमार का फ्लैट, शेयर की गृह प्रवेश की तस्वीरें