यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi 13: 'खतरों के खिलाड़ी 13' में होगी टीवी की इन दो बहुओं की एंट्री, पलटेगा पूरा गेम!
Khatron Ke Khiladi 13 खतरों के खिलाड़ी 13 की ऑफिशियल डेट की अनाउंसमेंट कभी भी हो सकती है। इस बीच शो से जुड़ी अपडेट्स में टीवी की दो पॉपुलर एक्ट्रेस का ...और पढ़ें

HighLights
- 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आ सकती हैं टीवी की दो पॉपुलर एक्ट्रेस
- रोहित शेट्टी के शो में वापस आएंगी एक्स 'खतरों के खिलाड़ी' की कंटेस्टेंट
- अंजुम फकीह के एलिमिनेशन पर भी आया बड़ा अपडेट
नई दिल्ली, जेएनएन। 'खतरों के खिलाड़ी' टेलीविजन इंडस्ट्री के सक्सेसफुल रियलिटी शो में से एक है। एडवेंचर से भरे इस शो को देखना कई लोग पसंद करते हैं। शो के अब तक के 12 सीजन काफी हिट रहे हैं, और अब 13वां सीजन भी धमाका करने के लिए हाजिर होने वाला है।
दो पॉपुलर एक्ट्रेस की होगी शो में एंट्री
'खतरों के खिलाड़ी 13' के लिए कई कंटेस्टेंट्स के नाम फाइनल हो चुके हैं। केप टाउन में शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस बीच कई कंटेस्टेंट्स के एलिमिनेशन और झगड़े की भी खबर सामने आ चुकी है। मगर हम आपको उससे भी ज्यादा रोचक खबर बताने जा रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और हिना खान शो में एंट्री लेंगी।
मेकर्स ने दिव्यांका त्रिपाठी और हिना खान से केपटाउन जाने के लिए संपर्क किया है, ताकि वो उन कंटेस्टेंट्स में शामिल हो सकें, जो वर्तमान में आपस में एक दूसरे के मुकाबले खड़े हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिना और दिव्यांका गेस्ट के तौर पर नजर आ सकती हैं।
क्या करेंगी दिव्यांका और हिना?
रिपोर्ट्स के अनुसार, दिव्यांका और हिना को कुछ दिन पहले कॉल आया था। उन्होंने शो के लिए अभी तक हां नहीं किया है, न ही साइन किया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों एक्ट्रेस अगले कुछ दिनों में मुंबई से केप टाउन में उड़ान भरती हैं या नहीं।
खबरें और भी
बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी' शो से दिव्यांका त्रिपाठी और हिना खान का पुराना रिश्ता है। दिव्यांका 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आ चुकी हैं। वहीं, हिना खान को शो के 8वें सीजन में देखा जा चुका है।
'खतरों के खिलाड़ी 13' के अपडेट्स
'खतरों के खिलाड़ी 13' के अब तक के अपडेट्स की बात करें, तो शो से अंजुम फकीह के एलिमिनेशन की खबर सामने आ चुकी है। हालांकि, इसी के साथ यह भी खबर है कि वह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर फिर से एंट्री लेंगी। उनके अलावा रुही चतुर्वेदी के भी एलिमिनेट होने की बात सामने आई है।