यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 3: सलमान के शो के बाद विक्की जैन की निकली लॉटरी, 'बिग बॉस 17' के बाद ओटीटी शो के लिए कन्फर्म हुआ नाम?
Bigg Boss 17 Contestant Vicky Jain बिग बॉस 17 में अपना टैलेंट दिखाने वाले कंटेस्टेंट विक्की जैन को इस शो से काफी फायदा मिला है। अब उनकी अलग पहचान भी ब ...और पढ़ें

HighLights
- 'बिग बॉस 17' के बाद विक्की जैन की खुली किस्मत
- विक्की के हाथ लगा एक और प्रोजेक्ट!
- टॉप 6 में बाहर हो गए थे विक्की जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' से चर्चा में आए विक्की जैन (Vicky Jain) अब घर-घर में जाना माना नाम बन चुके हैं। शो में उनकी एंट्री अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के पति के तौर पर हुई थी। लेकिन अब उनकी एक इंडिविजुअल इमेज बन चुकी है। विक्की टॉप 6 से बाहर हो गए थे, लेकिन जाते-जाते वह कुछ फैंस का दिल जीत गए।
विक्की जैन की चमकी किस्मत
'बिग बॉस 17' में विक्की जैन की लगभग हर किसी से लड़ाई हुई। सबसे ज्यादा उनकी खिटपिट अंकिता लोखंडे से ही हुई। इन पति-पत्नी के झगड़ों ने अक्सर लाइमलाइट बटोरी। विक्की अक्सर अंकिता से बुरी तरह बर्ताव करने को लेकर भी यूजर्स के निशाने पर रहे। लेकिन इस शो से उनकी पॉपुलैरिटी जरूर बढ़ गई। अब खबर आ रही है कि इस शो के बाद विक्की की लौटरी लग गई है। उनकी किस्मत में एक और रियलिटी शो के आने की चर्चा है।
सलमान खान के इस शो में आएंगे नजर
बॉलीवुड बबल की स्टोरी के अनुसार, विक्की को 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए अप्रोच किया गया है। ऐसी चर्चा है कि वह इस शो में पार्टिसिपेट करेंगे, लेकिन अंकिता लोखंडे के बगैर। विक्की अपना गेम अकेले खेलना चाहते हैं। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस पर विक्की जैन का स्टेटमेंट आना बाकी है।
जियो सिनेमा पर आएगा ये रियलिटी शो
'बिग बॉस ओटीटी 1' को करण जौहर ने होस्ट किया था। इस सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल बनी थीं। वहीं सीजन 2 को सलमान खान ने होस्ट किया था। इस सीजन को यूट्यूबर एल्विश यादव ने जीता था। दोनों सीजन जियो सिनेमा पर दिखाए गए थे।