Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख की प्राइज मनी
रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 (Rise and Fall 2) के विजेता को ट्रॉफी के साथ लाखों की प्राइज मनी दी गई है।

राइज एंड फॉल 2 के विनर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल 2 के विनर
प्रियंका चाहर चौधरी बनीं फर्स्ट रनर-अप
शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने दी 35 लाख की प्राइज मनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 (Rise and Fall 2) का ग्रैंड फिनाले हो गया है। शो के विजेता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) बने हैं जिन्होंने ट्रॉफी के साथ-साथ लाखों की प्राइज मनी भी अपने नाम की है।
राइज एंड फॉल सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले 6 नवंबर को हुआ। इस बार विजेता बनने की रेस में कुल 6 फाइनलिस्ट थे, जिसमें शहजाद, प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary), गौतम गुलाटी (Gautam Gulati), करण पटेल, स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) और निहारिका तिवारी शामिल थे।
शहजाद पूनावाला बने विनर
टॉप 2 फाइनलिस्ट में पॉलिटिशियन शहजाद पूनावाला और प्रियंका चाहर चौधरी थे। हालांकि, शो की ट्रॉफी मास्टरमाइंड कहे जाने वाले शहजाद पूनावाला ने अपने नाम की है। शो के होस्ट वीरेन्द्र सहवाग ने विनर की अनाउंसमेंट की। उन्होंने शानदार ट्रॉफी के साथ-साथ 35 लाख रुपये की इनामी राशि भी जीती है। फर्स्ट रनर-अप प्रियंका बनीं। वहीं, शो के दूसरे रनर-अप गौतम गुलाटी रहे।

शो की जीत पर बोले शहजाद
शो जीतने के बाद शहजाद पूनावाला ने अपनी खुशी शेयर की है। उन्होंने कहा, "राइज एंड फॉल सीजन 2 जीतना एक ऐसा अहसास है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह सफर आसान नहीं था, टावर की ऊंचाइयों से लेकर बेसमेंट की अनिश्चितताओं तक मुझे लगातार खुद को ढालना पड़ा और आगे बढ़ते रहना पड़ा, भले ही चीजें मेरे हक में न हों।"
खुद की जीत पर था यकीन
शहजाद ने आगे कहा, "कई बार मन में शक भी पैदा हुआ, लेकिन अंदर ही अंदर मुझे हमेशा यकीन था कि मैं जीत सकता हूं। आज ट्रॉफी के साथ यहां खड़ा होना, उसी यकीन के सच होने जैसा है। यह जीत इस बात का सबूत है कि दृढ़ संकल्प और हिम्मत से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है। मुझे अपने हर फैसले पर गर्व है और उतार-चढ़ाव के दौरान मैं जैसा इंसान बना रहा, उस पर भी मुझे नाज है।"

शहजाद पूनावाला ने शो के मेकर्स प्राइम वीडियो के MX प्लेयर और बनिजे एशिया (Banijay Asia) को भी धन्यवाद किया है।
यह भी पढ़ें- Rise And Fall 2: पहले राखी ने गाया- 'लालू जी बड़ा दुख...', अब तेज प्रताप शो से बाहर; क्या हुआ तेजू भैया का?
यह भी पढ़ें- तेजप्रताप यादव का पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय से विवाद पर चौंकाने वाला खुलासा, कहा- Ex ब्वॉयफ्रेंड से चैट करती थी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।