Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rochelle Rao Baby: बिग बॉस 9 फेम रोशेल राव के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 08:37 PM (IST)

    Rochelle Rao Pregnancy सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस 9 से अपनी खास पहचान बनाने वालीं रोशेल राव का नाम इस समय प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा का विषय बना हु ...और पढ़ें

    रोशेल राव ने बेटी को दिया जन्म (Photo Credit-Instagram)
    रोशेल राव ने बेटी को दिया जन्म (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. कीथ शिकेर की पत्नी रोशेल राव बनीं मां
    2. सोशल मीडिया पर रोशेल ने जताई मां बनने की खुशी
    3. बिग बॉस 9 में नजर आ चुकी हैं रोशल राव

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rochelle Rao-Keith Sequeira Baby: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 9 से फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वालीं रोशेल राव किसी अलग परिचय की मोहताज नहीं हैं। टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी अदाकारी की जलवा बिखरनें वालीं एक्टर कीथ शिकेरा की पत्नी रोशेल को लेकर इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है।

    बीते महीनों से प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियां बटोरने वालीं रोशेल राव ने एक बेटी को जन्म दिया है। ऐसे में मां बनने की खुशी को रोशेल ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

    रोशेल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया खास पोस्ट

    मां बनने के बाद रोशेल राव ने सोशल मीडिया पर अपने जीवन के सबसे खास पल की खुशी को जाहिर किया है। रोशेल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए रोशेल ने मां बनने की जानकारी दी है। रोशेल ने एक बेबी बर्थ मोशन वीडियो साझा कर लिखा है-

    View this post on Instagram

    A post shared by Rochelle Rao Sequeira (@rochellerao)

    ''भगवान ने हमें हमारी लाड़ली लड़की बेबी शिकेरा के रूप में एक खूबसूरत आशीर्वाद दिया है। 1 अक्टूबर 2023 को बेटी का जन्म हुआ है। इस अद्भुत यात्रा में हमारा साथ देने वाले सभी लोगों का दिल से आभार। आपके प्यार, आशीर्वाद और दुआओं के चलते हमारे जीवन में ये खास पल आया है।

    खबरें और भी

    मिस इंडिया रह चुकीं हैं रोशेल

    एक्ट्रेस बनने से पहले रोशेल राव साल 2012 में बतौर मॉडल फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इसके बाद रोशेल मशहूर टीवी रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 6, नच बलिए 9 और बिग बॉस 9' में भी नजर आ चुकी हैं।

    इसके अलावा रोशेल ने वेब सीरीज '1962-पहाड़ियों में युद्ध' में भी काम किया है। मालूम हो कि रोशेल ने साल एक्टर कीथ शिकेरा के साथ साल 2018 में शादी रचाई और अब 5 साल बाद एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है।

    ये भी पढ़ें- Tiger 3: सलमान खान की 'टाइगर-3' का ये होगा हाइलाइट सीन, इतने मिनट का होगा शाह रुख खान का कैमियो?