Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद Rubina Dilaik ने रेड कार्पेट पर दिखाया स्वैग, एंट्री और ड्रेसिंग के कायल हुए फैंस

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 01:34 PM (IST)

    टेलीविजन एक्ट्रेस और फैशन क्वीन कही जाने वालीं रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करती हैं। कुछ महीने पहले ही एक्ट्रेस ने जुड़वा बच् ...और पढ़ें

    रुबीना दिलैक. फोटो क्रेडिट- रुबीना दिलैक इंस्टाग्राम
    रुबीना दिलैक. फोटो क्रेडिट- रुबीना दिलैक इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. टेलीविजन इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस हैं रुबीना दिलैक
    2. रुबीना का रेड कार्पेट से वीडियो वायरल
    3. जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद भी फिट नजर आईं रुबीना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) स्टाइल स्टेटमेंट में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। चाहे सोशल मीडिया पोस्ट हो या पब्लिक गैदरिंग, एक्ट्रेस हमेशा टिप टॉप होकर लोगों के सामने आती हैं। फैंस रुबीना की स्वीटनेस के साथ ही उनके ड्रेसिंग सेंस को भी पसंद करते हैं। 

    रुबीना ने कुछ महीने पहले ही जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। ग्लैमर वर्ल्ड से होने के नाते डिलीवरी के बाद एक्ट्रेस के लिए वेट लॉस करना जरूरी और हेल्दी था। रुबीना ने ग्रेसफुली वजन घटाया है और इसका सबूत एक्ट्रेस का लेटेस्ट वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

    रेड कार्पेट पर रुबीना दिलैक का जलवा

    हाल ही में रुबीना ने पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ एक इवेंट में शिरकत की। जैसे ही एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर पहुंचीं, सबकी नजर उन पर ही टिकी रही। एक्ट्रेस ने ब्लू, सिल्वर कलर का थाई हाई स्लिट गाउन पहला था। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    एक्ट्रेस की खूबसूरती ने खींचा ध्यान

    कातिलाना अदाओं के साथ रेड कार्पेट पर हुस्न का जलवा दिखातीं रुबीना का ये लुक सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने इस ब्युटिफुल ड्रेस के साथ बालों का बन बनाया। उन्होंने अपने मेकअप में आंखों को हाईलाइट किया। मां बनने के बाद रुबीना को पहले की तरह फिट और हेल्दी देख फैंस ने फिटनेस की तारीफ तो की ही है। साथ ही उनकी ब्यूटी पर भी निगाहें टिकी रहीं।

    खबरें और भी

    रुबीना के साथ आए पति अभिनव शुक्ला भी कम डैशिंग नहीं लग रहे थे। उन्होंने ब्लैक पैंट्स और शर्ट के साथ मैरून कलर की चमचमाती जैकेट पहनी थी, जो उन पर काफी जंच रही थी।

    रुबीना ने रखा है बच्चों का ये नाम

    रुबीना और अभिनव नवंबर, 2023 में जुड़वा बच्चों के पेरेंट बने। एक्ट्रेस ने एक बेटी और बेटा को जन्म दिया। बेटे का नाम एधा और बेटी का जीवा है।

    यह भी पढ़ें: Sara Ali Khan नहीं, 'सारा सुल्तान' हैं सैफ अली खान की बेटी, सरनेम पर छिड़ी बहस, एक्ट्रेस ने बताई नाम बदलने की वजह