Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rubina Dilaik ने जंगल में लगाई रसोई, पति अभिनव शुक्ला के लिए बना डाला ये लजीज पकवान

    Updated: Fri, 26 Apr 2024 04:03 PM (IST)

    छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें Rubina Dilaik का नाम जरूर शामिल हो गया है। सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर रुबीना अस्कर चर्चा ...और पढ़ें

    रुबीना दिलैक ने जंगल में बनाया खाना (Photo Credit-Instagram)
    रुबीना दिलैक ने जंगल में बनाया खाना (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. जंगली सफारी पर निकलीं रुबीना दिलैक
    2. पति अभिनव शुक्ला संग आए नजर
    3. सामने आया लेटेस्ट वीडियो

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) जुड़वा बेटियों को जन्म देने के बाद से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। छोटी बहू जैसी तमाम धारावाहिकों में अपनी शानदार अदाकारी की मिसाल कायम करने वालीं रुबीना फैंस की फेवरेट मानी जाती हैं। फिलहाल वह फ्री टाइम का जमकर लुत्फ उठाती दिख रही हैं। 

    जिसका अंदाजा आप उनके सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। इस बीच रुबीना दिलैक का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह जंगल में अपने पति और टीवी कलाकार अभिनव शुक्ला (Abhubhav Shukla) के लिए खाना बनाती हुईं दिख रही हैं। 

    जंगल में रुबीना दिलैक ने बनाया खाना

    इन दिनों एक्टिंग से ज्यादा रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस का एक न एक लेटेस्ट पोस्ट सामने आता रहता है। इस बीच रुबीना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह हसबैंड अभिनव शुक्ला के साथ जंगल सफारी के मजे लेती दिख रही हैं।

    सिर्फ इतना ही नहीं रुबीना दिलैक ने झरनों के नीचे अभिनव के साथ मिलकर खाना भी बनाया है। जिसमें वह मैगी और पास्ता पकाती दिख रही हैं। दोनों पति-पत्नी का ये वीडियो काफी शानदार माना जा रहा है और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अभिनव और रुबीना नेचर से कुछ ज्यादा ही लगाव रखते हैं। 

    खबरें और भी

    रुबीना को आउटडोर कुकिंग का शौक

    ये पहला मौका नहीं जब रुबीना दिलैक ने आउटडोर कुकिंग की है। इससे पहले भी कई बार उनके ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं, जब पहाड़ों और वादियो के बीच वह कुकिंग करती हुई देखी जा चुकी है। ऐसे में कहा जा सकता है कि उन्हें आउटडोर कुकिंग का काफी शौक है। 

    ये भी पढ़ें- मां बनने के बाद कमजोर हुई Rubina Dilaik की याददाश्त! कहा- याद रखने के लिए डायरी में लिखती हूं चीजें