विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'17 महीने की मेरी बेटी...' Battleground के सेट पर Rajat Dalal पर चिल्लाने लगीं Rubina Dilaik, कहा- 'फिटनेस देखो'

Published: Thu, 08 May 2025 05:15 PM (IST)

अमेजन एमएक्स प्लेयर का रियलिटी शो बैटलग्राउंड काफी लंबे समय से रुबीना दिलैक और आसिम रियाज की वजह से लगातार ...और पढ़ें

रुबीना दिलैक और रजत दलाल (फोटो- इंस्टाग्राम)
रुबीना दिलैक और रजत दलाल (फोटो- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. बैटलग्राउंड के सेट पर हुई बहस
  2. रजत पर चिल्लाती नजर आईं रुबीना
  3. एक्ट्रेस बोलीं- मेरी फिटनेस देखो

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो "बैटलग्राउंड" में मुंबई स्ट्राइकर्स की टीम को लीड कर रही हैं। शो के एक लेटेस्ट एपिसोड में वो अपना आपा खोती नजर आईं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रुबीना दिलैक की हुई बहस

इस एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह रजत दलाल पर गुस्सा करती नजर आ रही हैं। रुबीना ने रजत पर तब हमला बोला जब उन्होंने एक फिटनेस शो में उनकी मौजूदगी पर सवाल उठाया। उन्होंने रजत से कहा कि वह उनकी फिटनेस पर शक न करें और उन्हें याद दिलाया कि कैसे उन्होंने 17 महीने पहले ही दो बच्चों को जन्म दिया है। रुबीना ने कहा, "ट्रॉफी पावर लिफ्टिंग के आधार पर नहीं बल्कि फिटनेस के आधार पर दी जाएगी।" इसके बाद उन्होंने कहा, "मैंने इंडिया का सबसे बड़े फिटनेस शो पर राज किया है। माइनस दो डिग्री में मैंने स्टंट किए थे। 17 महीने की मेरी बेटियां हुई हैं, फिटनेस का लेवल देखो। कभी मत कहना कि फिटनेस के शो में रुबीना क्या कर रही हैं। मैं अल्टीमेट फिटनेस क्वीन हूं।"

शो से आसिम को कर दिया था बाहर

बाद में आसिम को भी शो से बाहर कर दिया गया। उनके फैंस ने रुबीना के पति, अभिनेता अभिनव शुक्ला को भी जान से मारने की धमकी दी थी। रुबीना ने अपने पति को दी गई जान से मारने की धमकियों पर भी बात की। आसिम के फैंस के धमकी भरे संदेश का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए, उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा,"मेरी खामोशी मेरी कमजोरी नहीं है! मेरे धैर्य की परीक्षा मत लो।"

पति अभिनव शुक्ला को मिली थी धमकी

इसी के साथ अभिनव ने धमकी देने वाले यूजर के इंस्टाग्राम प्रोफाइल का स्क्रीन-रिकॉर्डेड वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें बताया गया कि वह व्यक्ति चंडीगढ़ का रहने वाला है। उन्होंने अपने पोस्ट में पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस को टैग किया और लिखा, "मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी! DGPPunjabPolice PunjabPoliceInd DgpChdPolice व्यक्ति चंडीगढ़/मोहाली का लगता है। कृपया सख्ती और तत्परता से कार्रवाई करें। जो कोई भी व्यक्ति उस व्यक्ति को पहचानता है, कृपया रिपोर्ट करें।"

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि 16 अप्रैल को रियलिटी शो बैटलग्राउंड के सेट पर शूटिंग के दौरान आसिम रियाज और अभिषेक के बीच तीखी बहस छिड़ गई थी। रुबीना दिलैक बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आसिम उनसे भी बहस करने लगे। बहस के दौरान आसिम ने रुबीना पर पर्सनल कमेंट किए, जिससे झगड़ा काफी बढ़ गया।