यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rubina Dilaik फैन क्लब पर हुईं गुस्सा, कहा- मेरा नाम लेकर बेटिंग ऐप का ना करें प्रमोशन
Rubina Dilaik Betting Apps टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर एक नोट अपने फैंस के लिए शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने फैंस से अपील की है कि ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Rubina Dilaik Betting Apps: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 15 शो की विनर रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इसके माध्यम से उन्होंने अपने फैंस से अपील की है कि कुछ फैन क्लब उनकी रील्स और पिक्चर्स का उपयोग कर बेटिंग ऐप का प्रमोशन कर रहे हैं। जबकि, वह चाहती हैं कि वह ऐसा ना करें। इसके पीछे कारण यह है कि उनके जीवन के कुछ सिद्धांत है, जिन्हें वह नहीं तोड़ना चाहती।
'फैन क्लब इंस्टाग्राम पर बेटिंग ऐप का प्रमोशन कर रहे हैं'
रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'मैंने कुछ नोटिस किया है। कुछ मेरे फैन क्लब इंस्टाग्राम पर बेटिंग ऐप का प्रमोशन कर रहे हैं। वैसा वे मेरे रील्स और पिक्चर्स के माध्यम से करते हैं। मेरे जीवन में कुछ सिद्धांत है अगर मैं कुछ चीजों का पालन नहीं करती हूं। तो मेरी ओर से कृपया उनका प्रचार ना करें। इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की है। इसपर कई लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है।
रुबीना दिलैक को ब्रालेट और पिंक पैंट पहने हुए देखा जा सकता है
रुबीना दिलैक ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। इसमें उन्हें कलरफुल ब्रालेट और पिंक पैंट पहने हुए देखा जा सकता है। रुबीना दिलैक एंटरटेनमेंट की रात हाउसफुल में नजर आने वाली है। इसमें उनके अलावा शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, सुम्बुल तौकीर भी नजर आने वाली है। यह शो कलर्स पर 15 अप्रैल से रिलीज होने वाला है।
View this post on Instagram
रुबीना दिलैक बिग बॉस 15 की विजेता है
रुबीना दिलैक बिग बॉस 15 की विजेता है। उन्होंने इस शो में अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ भाग लिया था। इस शो में उनके अलावा और भी कई कलाकारों ने भाग लिया था। हालांकि, वह इस शो में पहले दिन से लेकर अंत तक डटी रही और उन्होंने अंत में शो को जीत लिया। गौरतलब है कि आईपीएल के चलते कई ऐप्स के माध्यम से बेटिंग का प्रचार किया जाता है जो कि एक प्रकार का सट्टा ही है। जहां, कई कलाकार इसका प्रचार भी कर रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस रुबीना दिलैक में इसके खिलाफ स्टैंड लिया गया है।
खबरें और भी
View this post on Instagram