Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिग बॉस के कारण Rubina Dilaik का अभिनव शुक्ला से बच पाया था रिश्ता, एक्ट्रेस ने बताया पहले कैसे था रिलेशन

    Updated: Sun, 25 Aug 2024 03:50 PM (IST)

    टीवी की छोटी बहू यानी रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) अपनी खूबसूरती और कमाल की एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव जुड़वा बच्चों की ये मा ...और पढ़ें

    रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
    रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. पॉपुलर टेलीविजन एक्ट्रेस हैं रुबीना दिलैक
    2. अभिनव से पहले अविनाश सचदेव को किया डेट
    3. एक्ट्रेस ने बताया कैसे बचा उनका रिलेशन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर एक्टिव पर्सनालिटी हैं। फेमस एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वह 'बिग बॉस 14' की विनर भी रह चुकी हैं। इस शो के जरिये रुबीना की रियल पर्सनालिटी सामने आई। फैंस ने उन्हें उनके एटीट्यूड के लिए पसंद किया। वहीं, अभिनव शुक्ला के साथ उनका रिलेशन भी इस शो के कारण ही बच पाया।

    टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने इस बात का खुलासा किया था कि कैसे 'बिग बॉस' शो के कारण अभिनव शुक्ला से उनके रिलेशन में सुधार आया था।

    यह भी पढ़ें: Mother's Day 2024: पहली बार मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगी ये एक्ट्रेसेज, जानें कौन-कौन है इस लिस्ट में

    बिग बॉस 14 के बाद बदला रिलेशन

    रुबीना ने कहा, ''शो में हमने जिस तरह के चैलेंज फेस किए, उससे हमारा रिलेशन स्ट्रॉन्ग होता चला गया। बाहरी दुनिया में आपके पास च्वाइस होती है और आप उससे बच सकते हैं। लेकिन जब आप घर में कैद होते हैं, तो आपके पास च्वाइस नहीं होती। या तो लड़ लो या समझौता कर लो। हमने चैलेंज को फेस करना सही समझा और यही वजह रही कि इस शो के बाद हमारा रिलेशन स्ट्रॉन्ग हो गया।

    पर्सनल लाइफ हो जाती है एक्सपोज

    रुबीना ने आगे कहा, ''शो में इस तरह अपना लाइफ पार्टनर होना, जो आपको इमोशनल सपोर्ट करे, वह भी तब जब आपकी पर्सनल लाइफ पब्लिक प्लेटफॉर्म पर एक्सपोज हो रही हो। चीजों को बैलेंस करना इमोशनल और मेंटल टास्क था, जो सिर्फ कपल्स समझ सकते हैं।

    बता दें कि रुबीना और अभिनव ने 2018 में शिमला में शादी की थी। कपल ने 2020 में 'बिग बॉस 14' में पार्टिसिपेट किया था। शो शुरू होने से पहले दोनों के रिलेशन में दरार पड़ने जैसी बात सामने आई थी, जिस कारण इनके तलाक की चर्चा तेज थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: पलाश मुच्छल के साथ दूसरी फिल्म 'Hum Tum Maktoob' में नजर आएंगी छोटी बहू Rubina Dilaik