Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रुबीना दिलैक ने शिमला से परिवार के साथ शेयर की तस्वीरें, कोविड से रिकवरी का दिया श्रेय

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Sat, 22 May 2021 03:30 PM (IST)

    रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने परिवार के ...और पढ़ें

    परिवार के साथ रुबीना दिलैक, फोटो साभार: Instagram
    परिवार के साथ रुबीना दिलैक, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने हाल ही में कोरोना वायरस को मात दी है। रुबीना ने एक मई को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया था कि वो कोविड की चपेट में आ गई हैं। हालांकि रुबीना ने इसे भी पॉजिटिविटी में ही बताया था। कोविड से ठीक होने के बाद अब रुबीना ने अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें अपनी कोविड रिकवरी का श्रेय दिया है।

    रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने परिवार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रुबीना के माता- पिता और बहन नजर आ रहे हैं। पूरी फैमिली एक साथ काफी खुश दिख रही हैं।

    तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में रुबीना ने लिखा, 'अपने परिवार को अपने साथ पाकर बहुत खुशी हुई क्योंकि मैं कोविड के साथ आने वाले शारीरिक और मानसिक तनाव से उबर गई। उन्होंने मुझे सकारात्मक और आशावान महसूस कराया। यही परिवार की बात है। परिवार के साथ हर कोई हमेशा खुश रहता है।'

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

    रुबीना की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनके तमाम दोस्त भी उनकी इस तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि रुबीना दिलैक ने 1 मई को सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वो कोविड पॉजिटिव हो गई हैं। रुबीना ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि, 'मैं हमेशा पॉजिटिविटी की ओर देखती हूं, अब एक महीने बाद मैं प्लाज्मा डोनेट कर पाऊंगी। कोरोना संक्रमित हो गई हूं, 17 दिनों तक घर पर क्वारंटीन रहूंगी। बीते 5-7 दिन में जो भी मेरे संपर्क में आया है वो अपनी जांच करवा लें।'

    वहीं बात करें रुबीना के पति अभिनव शुक्ला की तो अभिनव 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग के लिए इस समय केप टाउन गए हैं। वहीं रुबीना उत्तराखंड में अपने परिवार के साथ हैं। बीते दिनों रुबीना ने बताया था कि वो अभिनव को काफी मिस भी कर रही हैं। उन्होंने कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था कि एक महीने हो गए तुम्हारी बाहों में आए।

    खबरें और भी

    Milind Soman ने शेयर किया डाइट प्लान, कोरोना संक्रमित होने के बावजूद भी नहीं किया था बदलाव