Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rubina Dilaik Transformation: मां बनने के एक महीने बाद रुबीना ने घटाया अपना वजन, शेयर किया लेटेस्ट लुक

    Updated: Mon, 08 Jan 2024 04:44 PM (IST)

    Rubina Dilaik Transformation रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने 27 नवंबर को दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था । हालांकि एक महीने तक एक्ट्रेस ने इस खबर क ...और पढ़ें

    रुबीना दिलैक ने घटाया वजन (Photo Instagram)
    रुबीना दिलैक ने घटाया वजन (Photo Instagram)

    HighLights

    1. रुबीना दिलैक मां बनने के बाद शुरू किया वर्कआउट
    2. एक महीने में एक्ट्रेस ने घटाया अपना वजन
    3. वीडियो शेयर कर लिखा, 'मेरा शरीर मेरा मंदिर है'

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rubina Dilaik Transformation: टीवी एक्टर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने बीते साल 27 नवंबर को दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। हालांकि, एक महीने तक एक्ट्रेस ने इस खबर को दुनिया वालों से छुपाकर रखा और 27 दिसंबर यानी ठीक एक महीने बाद तस्वीरों के साथ रुबीना ने फैंस के साथ इस गुड न्यूज को साझा किया था।

    अब मां बनने के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो चुकी हैं। लगातार अपने ब्लॉग साझा कर रही है। इसी बीच रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी पोस्टपार्टम वेट लॉस जर्नी दिखा रही हैं।  

    यह भी पढ़ें- Rubina Dilaik ने मां बनने के एक महीने बाद शेयर किया नया वीडियो, बताया क्यों रखा बेटियों का नाम जीवा और एधा

    एक महीने में रुबीना का ट्रांसफॉर्मेशन

    रुबीना दिलैक मां बनने के एक महीने बाद अपनी पोस्टपार्टम पीरियड वेट लॉस जर्नी को साझा कर रही है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वह अपने बेबी बंब और मां बनने के बाद की जर्नी को दिखा रही है। कैप्शन में लिखा, जब मैंने कहा, मेरा शरीर मेरा मंदिर है। तो लोग हंसे (लेकिन इससे मुझे कोई परेशानी नहीं हुई) बस इस जागरूकता के कारण, मैं अपनी गर्भावस्था की इस जीवन परिवर्तनकारी यात्रा से पोस्टपार्टम यात्रा में आसानी से ट्रांसफॉम हो सकी, जैसा कि मैं जागरूक थी मेरा शरीर और उसका मूल्य। आपका शरीर ही आपको पृथ्वी पर आपके अंतिम दिन तक ले जाएगा, इसकी पूजा करें। (नवंबर #2023 से जनवरी #2024 तक तेजी से आगे बढ़ें)

    View this post on Instagram

    A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

    आगे एक्ट्रेस ने लिखा, सी सेक्शन के बाद 10वें दिन मैंने डिलीवरी के बाद योग शुरू किया, 15वें दिन मैं अपने स्विमिंग सेशन के लिए गई, 33वें दिन मैं अपने पिलाटे एक्सरसाइज में शामिल हो गई @jyoti_patil1221 क्लास और 36वें दिन बिना सहारे के शीर्षासन का प्रयास किया, और हां मुझे खुद पर गर्व है।

    खबरें और भी

    मां बनने के बाद बदली एक्ट्रेस की लाइफ

    यह भी पढ़ें- मां बनने के बाद पहली बार स्पॉट हुईं Rubina Dilaik, जुड़वां बेटियों के सवाल पर किया रिएक्ट

    रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने 27 नवंबर यानी गुरु पर्व पर जुड़वा बेटियों को जन्म दिया, जिनका नाम है एधा और जीवा।  मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने अपना ब्लॉग शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि, मां बनने के बाद उनकी लाइफ में काफी बदलाव आए हैं। जैसे रात भर बेटियों के साथ जगना और सोना। बता दें, एक्ट्रेस को  आखिरी बार झलक दिखला जा सीजन 10 में देखा गया था।