Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shiv Thakare-Manisha Rani: शिव ठाकरे करेंगे मनीषा रानी के साथ काम! दोनों की इस प्रोजेक्ट में बन सकती है जोड़ी

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 02:47 PM (GMT+05:30)

    Shiv Thakare-Manisha Rani शिव ठाकरे और मनीषा रानी दोनों ही बिग बॉस रियलिटी शो के जानेमाने कंटेस्टेंट हैं। जहां शिव ने बिग बॉस 16 में अपना पावर दिखाया ...और पढ़ें

    File Photo of Manisha Rani and Shiv Thakare
    File Photo of Manisha Rani and Shiv Thakare

    नई दिल्ली, जेएनएन। रियलिटी शो 'बिग बॉस' के दो नामी कंटेस्टेंट्स शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और मनीषा रानी (Manisha Rani) की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। जहां शिव ने 'बिग बॉस 16' में अपना दमखम दिखाया, तो वहीं मनीषा रानी ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में अपने जोक्स से सबको खूब एंटरटेन किया। दोनों को ही काफी पसंद किया जाता है और फैंस इन्हें नए प्रोजेक्ट में साथ देखने के इच्छुक हैं। इस बीच खबरें आ रही हैं कि शिव ठाकरे जल्द ही मनीषा रानी के साथ नजर आ सकते हैं।

    साथ नजर आएंगे शिव और मनीषा?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिव ठाकरे और मनीषा रानी जल्द ही एक प्रोजेक्ट पर साथ काम करने वाले हैं। इस बारे में दोनों में से किसी ने कुछ कन्फर्म नहीं किया। हालांकि, एक इवेंट के दौरान शिव से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुन मनीषा के फैंस खुशी से झूम उठ सकते हैं।

    मनीषा के लिए क्या कहा शिव ने?

    शिव ने कहा, ''मनीषा रानी एंटरटेनमेंट का पैकेज है पूरा। जितना उसने बिग बॉस में किया, उसे पहले से मैं जानता हूं। काम के लिए मैं हमेशा तैयार हूं। उसके साथ काम करने में मजा आएगा।''

    मनीषा रानी, शिव ठाकरे के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएं या न आएं, लेकिन टोनी कक्कड़ के साथ वह एक प्रोजेक्ट के लिए जरूर काम कर रही हैं। कुछ दिनों पहले इस सिंगर के साथ उनकी फोटो वायरल हुई थी। हाल ही में मनीषा ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) के व्लॉग में भी खुलासा किया कि टोनी के साथ उन्होंने काम के सिलसिले में मुलाकात की थी। बिग बॉस ओटीटी 2 के फिनाले में टोनी ने मनीषा को म्यूजिक वीडियो ऑफर करने की बात भी कही थी।