Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sacchin Shroff Wedding: दूसरी बार दूल्हा बने सचिन श्रॉफ, सामने आई वेडिंग की पहली तस्वीर

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 26 Feb 2023 10:08 AM (IST)

    Sacchin Shroff Wedding Pics टीवी एक्टर सचिन श्रॉफ (Sachin Shroff) ने 42 साल की उम्र में एक्टर दूसरी बार दूल्हा बने हैं। सोशल मीडिया पर सचिन श्रॉफ की ...और पढ़ें

    Sacchin Shroff, Sachin Shroff, Taarak Mehta ka ooltah chashmah, chandani, Sacchin Shroff Wedding, Sachin Shroff Wedding, Sachin Shroff Wedding Pics
    Sacchin Shroff, Sachin Shroff, Taarak Mehta ka ooltah chashmah, chandani, Sacchin Shroff Wedding, Sachin Shroff Wedding, Sachin Shroff Wedding Pics

     नई दिल्ली, जेएनएन। Sacchin Shroff Wedding Pics: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में लेखक तारक मेहता का किरदार निभाने वाले सचिन श्रॉफ (Sachin Shroff) आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। 42 साल की उम्र में एक्टर दूसरी बार दूल्हा बने हैं। सोशल मीडिया पर सचिन श्रॉफ की शादी की तस्वीरें शेयर की गई है।

    सचिन श्रॉफ ने चांदनी संग लिए सात फेरे

    सचिन श्रॉफ ने 25 फरवरी 2023 को इवेंट ऑर्गेनाइजर और इंटीरियर डिजाइनर चांदनी कोठी के साथ सात फेरे लिए। अब कपल की शादी की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। इस खास मौके पर सचिन ने ऑरेंज कलर की शेरवानी पहनी हुई थी।

    तो वहीं उनकी दुल्हन चांदनी ब्लू कलर के हैवी एंब्रॉयडरी लहंगे में नजर आई। इस लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने ऑरेंज दुपट्टा कैरी किया हुआ था।

    शादी में शामिल पूरा TMKOC का पूरा परिवार

    सचिन श्रॉफ की शादी में ‘तारक मेहता का उल्टा की पूरी कास्ट शामिल हुई। TMKOC की टीम ने लड़के वाले बनकर खूब मस्ती करते नजर आए। इस दौरान जेनिफर मिस्त्री, अंबिका रंजनकर और सचिन की रील वाइफ सुनयना फौजदार, पलक सिंधवानी, कुश शाह, तन्वी ठक्कर, यश पंडित, स्नेहा भावसार, किशोर शहाणे, शीतल मौलिक, मुनमुन दत्ता, और नीतीश भलूनी शामिल थे।

    कॉकटेल पार्टी की तस्वीरें

    इससे पहले  इस कपल की कॉकटेल पार्टी की फोटोज सामने आईं थी,  जिसमें आइवरी गाउन में चांदनी और ब्लैक सूट-बूट में सचिन हैंडसम लग रहे थे।  बता दें कि सचिन श्रॉफ की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी टीवी एक्ट्रेस जूही परमार से हुई थी।

    खबरें और भी

    इस कपल ने 15 फरवरी साल 2009 में शादी की थी। शादी के कुछ साल बाद ये कपल पेरेंट्स बना। दोनों ने बेटी समायरा का स्वागत किया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। शादी के करीब नौ साल बाद कपल ने तलाक ले लिया। दोनों साल 2018 में अलग हो गए थे। 

    यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut: खलिस्तान विवाद पर बोलीं कंगना रनोट,'अगर मुझे गोली न मारें तो बहस के लिए तैयार हूं'

    यह भी पढ़ें- लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों पर बोले Akshay Kumar, दर्शकों का नहीं, मेरा कसूर