विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अपनी शक्ल देखो...' कटरीना की बॉडी शेमिंग पर भड़के Salman Khan? 'बिग बॉस 20' में शर्ट उतारकर ट्रोलर्स को दिया चैलेंज

Published: Sun, 20 Sep 2026 08:40 AM (IST)

'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) ने ट्रोलिंग के बढ़ते चलन पर ...और पढ़ें

कटरीना की बॉडी शेमिंग पर भड़के सलमान खान?

कटरीना की बॉडी शेमिंग पर भड़के सलमान खान?

HighLights

  1. कटरीना की बॉडी शेमिंग पर भड़के सलमान खान?

  2. 'बिग बॉस 20' के स्टेज पर शर्ट उतारकर दिया चैलेंज

  3. भाईजान ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब  

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेट पर चल रही ट्रोलिंग से सलमान खान तंग आ चुके हैं और अब हाल ही में बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने इस मुद्दे पर बात की। इतना ही नहीं उन्होंने बिना नाम लिए कटरीना कैफ को भी डिफेंड किया क्योंकि हाल ही में जब वे अंबानी फैमिली के गणेश उत्सव में नजर आई थीं तो इंटरनेट पर लोगों ने उनके बढ़ते वजन को लेकर कई कमेंट्स किए थे।

'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में, एक्टर-होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने सेलिब्रिटीज की लगातार आलोचना करने के चलन पर निशाना साधा – जिसमें उनके शरीर, उम्र, लुक, पर्सनल लाइफ और प्रेग्नेंसी होने के बाद बढ़ते वजन को भी टारगेट किया जाता है और बॉडी शेमिंग की जाती है।

यह भी पढ़ें- 'कभी-कभी सिलेक्शन में कमी...' Bigg Boss 20 के कंटेस्टेंट्स को बोरिंग बुलाने पर आया सलमान खान का रिएक्शन

कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों को दिया जवाब

उन्होंने कई मुद्दों पर बात की, जिनमें से एक था प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने पर महिलाओं को ट्रोल किया जाना; यह बात ऐसे समय में कही गई है जब उनकी को-स्टार कटरीना कैफ के प्रेग्नेंसी के बाद के लुक को लेकर उन्हें बॉडी-शेमिंग का शिकार बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, 'किसी महिला का वजन बढ़ता है और फिर वही बातें होने लगती हैं कि मोटी हो गई है, भद्दी लग रही है। आप क्यों प्रेग्नेंट महिलाओं को ट्रोल करते हैं, प्रेग्नेंट होने के बाद हर महिला का वजन बढ़ता है। जब वो पिक्चर में वापस से आ जाएंगी तो फिट आ जाएंगी। अभी वो अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही है'। हालांकि सलमान ने कटरीना का नाम नहीं लिया।

 

स्टेज पर शर्ट उतारकर दी ट्रोलिंग की चेतावनी

सलमान ने अपनी उम्र को लेकर हो रही आलोचनाओं पर भी बात की। उन्होंने ट्रोल करने वालों को कहा कि हां, वे 60 साल के हैं और अब वैसे नहीं दिख सकते जैसे दशकों पहले दिखते थे। इतना ही नहीं ट्रोल्स से बहस करने के बजाय, सलमान ने स्टेज पर ही अपनी काउबॉय हैट, जैकेट और टी-शर्ट उतार दी, अपना मेकअप पोंछ दिया और असल में खुद को ही ट्रोलिंग का मटीरियल बना कर कहा- अब करो ट्रोल।

इसके बाद सलमान ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, 'ये जो आप कमेंट करते हो ना, जिस किसी के भी ऊपर, पहले अपनी शकल देख लो, अपने मां-बाप की सेहत देख लो पहले, उसके बाद करना ये। चलो ये समझ आता कि पूछो मुझसे कि भाई आपने वजन बढ़ा लिया है या घटा लिया है, लेकिन मजाक उड़ाना हर किसी का, अब करो जितनी ट्रोलिंग करनी है। फटे हुए जूते भी पहनता हूं वो भी पहनकर आऊंगा अगली बार'।

 

सलमान ने ट्रोलिंग के बजाय काम के बारे में अच्छी या बुरी बातें बोलने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'बोलो कि आपका ये काम अच्छा नहीं है, या ये फिल्म अच्छी नहीं लगी, गाली बकने की क्या जरूरत है, हम लोग नहीं बक सकते हैं क्या गाली'।

डिप्रेशन के बारे में की बात

सलमान ने ट्रोलिंग की वजह से होने वाली मानसिक तकलीफ के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'इस तरह की बातों से कितने लोग डिप्रेशन में जाते हैं। कितने सुसाइड हुए हैं। इनकी बातों से लगता है कि इनकी परवरिश कैसी है। आपको पिक्चर नहीं देखनी है मत देखो, टिकट खरीदी है आपने फिल्म देखने के लिए, हमें नहीं खरीदा है'।

वायरल वीडियो पर दिया रिएक्शन

दरअसल बिग बॉस 20 के इस हफ्ते के 'वीकेंड का वार' में खूब ड्रामा देखने को मिला, जिसमें सलमान खान ने बाहर की घटनाओं से लेकर घर वालों को खरी-खोटी सुनाने तक, कई मुद्दों पर बात की। रविवार के एपिसोड के एक प्रोमो ने फैन्स को परेशान कर दिया, जब सलमान डॉक्टर को बुलाते हुए दिखे। हालांकि, एक्टर ने इसके लिए माफी मांगी और कहा कि उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है, दरअसल शो का प्रोमो ही इस तरह से एडिट हुआ है। रियलिटी शो के मेकर्स ने बाद में इसे ठीक कर दिया।

salmannnn

सलमान खान ने उस बिग बॉस 20 के वायरल हुए प्रोमो पर भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टोरी पर एक नोट में लिखा, 'भगवान की कृपा से मेरी सेहत में कोई गड़बड़ नहीं है। बिग बॉस का प्रोमो जिस तरह से काटा गया, वैसा नहीं किया जाना चाहिए था। काजी को यह दिखाने के लिए ही यह सब किया गया था कि उसने जो किया वह गलत था, क्योंकि उसने मनोरंजन के लिए अपनी सेहत का इस्तेमाल किया, खासकर तब, जब घर के 15 लोगों को पता ही नहीं था कि वह एक्टिंग कर रहा है और वे उसकी सेहत को लेकर परेशान हो रहे थे'।

salmaannnn

बिग बॉस 20, JioHotstar और ColorsTV पर प्रसारित होता है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Elimination: टूटा एक कंटेस्टेंट का सपना, दूसरे हफ्ते में सलमान ने दिखाया मुख्य द्वार; हुआ पहला एविक्शन