Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: सलमान खान ने कंगना रनोट के साथ किया फ्लर्ट, बोले- '10 साल बाद क्या कर रही...', शरमाईं अभिनेत्री

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 12:37 PM (IST)

    Bigg Boss 17 रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 के बीते वीकेंड का वार में गणपत की कास्ट कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ नजर आए थे जिन्होंने सल्लू मियां के साथ खूब मस ...और पढ़ें

    कंगना रनोट के साथ फ्लर्ट करते दिखे सलमान खान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    कंगना रनोट के साथ फ्लर्ट करते दिखे सलमान खान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. बिग बॉस के मंच पर सलमान खान ने की कंगना रनोट के साथ फ्लर्टिंग
    2. कंगना रनोट ने सलमान खान की बजाय की होस्टिंग
    3. कंगना रनोट और सलमान खान ने एक साथ किया जबरदस्त डांस

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' का मोस्ट अवेटेड एपिसोड वीकेंड का वार होता है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को न केवल सल्लू मियां के गुस्से से सामना करना पड़ता है, बल्कि फिल्मी सितारों से जुड़े सितारे मंच पर चार-चांद लगाने आते हैं। 'बिग बॉस 17' के पहले वीकेंड का वार में कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ ने एंट्री की थी और कंगना रनोट (Kangana Ranaut) आने वाली हैं। 

    'बिग बॉस 17' में कंगना रनोट अपनी आगामी फिल्म 'तेजस' (Tejas) के प्रमोशन के लिए आने वाली हैं। शो का लेटेस्ट प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें कंगना और सलमान एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar Update: गुस्से से लाल हुए सलमान खान, कृति सेनन संग किया झगड़ा, घर में छिड़ी जंग

    कंगना रनोट ने किया बिग बॉस 17 को होस्ट

    कलर्स द्वारा शेयर किए गए एक प्रोमो में कंगना रनोट को सलमान खान के स्टाइल में बिग बॉस को होस्ट करते हुए देखा गया। वह सलमान के अंदाज में पहले हैलो-हाय कहती हैं और फिर खुद की तारीफ करते हुए खुद का ही स्वागत करती हैं। जैसे ही वह पीछे मुड़ती हैं, सलमान को अपने पीछे खड़ा देख हैरान रह जाती हैं और सल्लू मियां की हंसी छूट जाती है। फिर दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और कंगना का 'तेजस' में फेमस डायलॉग रिक्रिएट किया- 'छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं।'

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    सलमान खान ने कंगना रनोट के साथ की फ्लर्टिंग

    एक प्रोमो में सलमान खान को कंगना रनोट के साथ फ्लर्टिंग करते हुए देखा गया। दरअसल, भाईजान कंगना से पूछा कि जब कोई को-स्टार आपके साथ फ्लर्ट करता है तो उनका कैसा रिएक्शन होता है। इस पर कंगना ने कहा, "अगर कोई मेरे साथ फ्लर्ट करे और आपके जैसा हैंडसम हो तो मैं दिल से काम लूंगी।" इसके बाद कंगना उन्हें अपनी फ्लर्टिंग स्किल्स दिखाने के लिए कहती हैं। तब सल्लू मियां उनकी तारीफ में कहते हैं, "आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं। अगले 10 साल में क्या कर रही हो।" इस पर कंगना शरमाने लगती हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    बिग बॉस के घर में कंगना रनोट घरवालों के साथ गेम खेलेंगी, जिसका फॉर्मेट होगा- घर में ऐसा कौन है, जिसे कोई छेड़ेगा तो आप उसे छोड़ेंगे नहीं। प्रोमो में अंकिता ईशा को मनारा से बचाती दिखीं, जिस पर 'जिद' एक्ट्रेस भड़क जाती हैं। रविवार का वार में खूब मसाला देखने को मिलेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: टाइगर के आगे फूटा ऐश्वर्या शर्मा का गुस्सा, वीकेंड का वार की झलक देख कृति सेनन ने पकड़ लिया माथा