Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19: 'आप फ्री हैं...' Salman Khan ने फरहाना भट्ट को दिखाया बाहर का रास्ता? अगला एविक्शन भी क्लियर

    Updated: Sat, 08 Nov 2025 03:21 PM (IST)

    वीकेंड का वार आखिरकार आ ही गया! बिग बॉस 19 ने आने वाले एपिसोड्स में क्या होने वाला है, इसके संकेत पहले ही दे दिए हैं। आने वाले एपिसोड में फरहाना खान क ...और पढ़ें

    सलमान खान ने फरहाना को दिखाया बाहर का रास्ता (फोटो-एक्स)

    सलमान खान ने फरहाना को दिखाया बाहर का रास्ता (फोटो-एक्स)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस के फैंस को लंबे समय से वीकेंड के वॉर का इंतजार रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन सलमान खान घर में आते हैं और कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हैं। पूरे सप्ताह में खेल-तमाशा होने के बाद वीकेंड के वॉर की फटकार सबसे तगड़ी होती है।

    एक्टर ने लगाई फटकार

    इस बार सलमान सबसे ज्यादा फरहाना और तान्या मित्तल पर भड़के। इसका एक प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रियलिटी शो के एक नए प्रोमो में सलमान खान फरहाना भट्ट को उनकी "मैं कभी टेलीविजन पर काम नहीं करूंगी" कमेंट के लिए जमकर फटकार लगाई। यह सब देखते हुए फैंस उस समय को याद करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं जब उन्होंने प्रियंका जग्गा को घर से बाहर निकाल दिया था।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Elimination: एक और कंटेस्टेंट मुख्य द्वार से बाहर, नीलम के बाद हुआ दूसरा सबसे शॉकिंग एलिमिनेशन

    सलमान खान ने नीलम गिरी और तान्या मित्तल को अपनी हदें पार करने के लिए खूब फटकार लगाई। इसके बाद नंबर आया फरहाना का जो काफी समय से टीवी नहीं करूंगी, टीवी नहीं करूंगी कह रही थीं। सलमान बोले- 'फरहाना क्या आप कहती रहती हैं टीवी नहीं करुंगी तो ये आप कर क्या रही हैं।'

    Deserves a much harsher reprimand
    byu/fluffycoffeecake inbiggboss

    फरहाना को मांगनी पड़ेगी माफी?

    सलमान आगे प्रियंका जग्गा की बात करते हुए फरहाना से बोले- 'अगर आपको लगता है कि ये मीडियम आपके लिए छोटा है तो आप फ्री हैं जाने के लिए। गेट खोल दो गाइज। अब आने वाले एपिसोड में ये देखने वाली बात होगी कि फरहाना इसके लिए माफी मांगती हैं या वाकई घर से बाहर निकल जाती हैं।'

    बता दें कि प्रियंका जग्गा को सलमान खान ने शो से सिर्फ इसलिए निकाल दिया था क्योंकि वो शो में आकर कह रही थीं कि इस शो से बड़ी मेरी औकात है। वहीं यूजर भी सलमान के सपोर्ट में बात करते नजर आए। एक फैन ने लिखा,"फरहाना को और भी कड़ी फटकार मिलनी चाहिए।" एक अन्य ने लिखा, "प्रियंका जग्गा के साथ जो हुआ, वह उसकी हकदार है।" तीसरे ने कहा, 'आप जाने के लिए फ्री हैं, मैडम' यह वाक्य मुझे किसी कारण से 'कृपया मेरा घर छोड़ दीजिए' की याद दिलाता है, हाहा।"

    खबरें और भी

     यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: 'भैया से सैय्या पे...' सलमान खान ने Tanya Mittal को किया एक्सपोज, मुस्कुराते रहे Amaal Malik