विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

के भईल ट्यूबलाइट: सलमान ने सुनील ग्रोवर संग खेला केबीसी और भूल गए ये बात

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sat, 17 Jun 2017 09:25 PM (IST)

सेट पर मौजूद सूत्रों ने तो बताया कि कई बार सलमान को इतनी अधिक हंसी आ रही थी कि उनकी आंखों से आंसू निकल आ रहे थे।

के भईल ट्यूबलाइट: सलमान ने सुनील ग्रोवर संग खेला केबीसी और भूल गए ये बात
के भईल ट्यूबलाइट: सलमान ने सुनील ग्रोवर संग खेला केबीसी और भूल गए ये बात

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सलमान खान खान जब भी किसी कॉमेडी शो में जाते हैं उन कलाकारों की तारीफ़ जरूर करते हैं। इस बार उन्होंने ट्यूबलाइट के एक खास शो में सुनील ग्रोवर के साथ कौन बनेगा करोड़पति का खेल खेला और ये भूल गए की सामने अमिताभ बच्चन नहीं हैं।

दरअसल सलमान खान अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में सुनील ग्रोवर के स्पेशल शो सुपरनाइट विद ट्यूबलाइट में आये थे। सलमान ने पूरे शो में सुनील ग्रोवर के परफॉर्मेंस को जम कर एन्जॉय किया और खास बात यह है कि उन्होंने उनकी एक्टिंग स्किल की तारीफ़ शूट के बाद भी की। सोहेल खान ने एक इंटरव्यू में बताया है कि सलमान भाई सुनील की एक्टिंग के मुरीद हो गये हैं।

सलमान ने सोहेल से बोला कि सुनील किस तरह पल पल में अपना रूप बदल लेते हैं । जब वह खास तौर से केबीसी सेगमेंट खेल रहे थे तो यह पहचान पाना मुश्किल हो रहा था कि वह अमिताभ बच्चन के साथ नहीं, सुनील के साथ केबेसी खेल रहे हैं। सुनील पूरी तरह अपने रंग में थे।

सोहेल ने बताया कि वो और सलमान लगातार हंस रहे थे, लेकिन सुनील अपने किरदार में थे और उन्हें एक बार भी हंसी नहीं आई। सलमान, सुनील का परफेक्शन देख कर हैरान थे और उन्होंने सोहेल से यह भी कहा कि इन कलाकारों से हमें कुछ सीखना चाहिए। यही नहीं जब इसी शो के दौरान संकेत भोंसले ने भी संजय दत्त के अंदाज़ में सलमान के साथ 'दत्त का दम' खेला तब भी सलमान हंसते हंसते लोट पोट हो जा रहे थे । सेट पर मौजूद सूत्रों ने तो बताया कि कई बार सलमान को इतनी अधिक हंसी आ रही थी कि उनकी आंखों से आंसू निकल आ रहे थे। वह अपनी हंसी को कंट्रोल ही नहीं कर पा रहे थे।

यह भी पढ़ें:बचपन में एेसा दिखता था ये फेमस एक्टर, पहचाना क्या आपने

 

ईद के मौके पर रिलीज़ होने वाली ट्यूबलाइट से जुड़े इस शो का प्रसारण आज यानि शनिवार को किया जाएगा।