Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BBOTT2: सलमान खान का फैंस से बड़ा वादा, ओटीटी पर रखा जाएगा इस बात का खास ध्यान, आप बोलेंगे ये है असली भाईजान

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Sat, 17 Jun 2023 02:14 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 के दूसरे भाग की मेजबानी सलमान खान करते दिखेंगे। इस शो में फिर से एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। हाल ही में शुक्रवार को शो ...और पढ़ें

    Photo Credit: Salman KHan Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Salman KHan Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान के बिना फैंस बिग बॉस की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। ऐसे में 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन को जहां करण जौहर ने होस्ट किया था।

    वहीं, अब इसके दूसरे भाग की मेजबानी सलमान खान करते दिखेंगे। इस शो में फिर से एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। हाल ही में शुक्रवार को शो के इवेंट में खुद सलमान ने इस बात पर मुहर लगाई है कि वह शो को होस्ट करेंगे। इसके साथ ही सलमान ने फैंस से एक ऐसा वादा किया, जिसे सुनकर आप भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

    सलमान ने फैंस से किया दिल खुश करने वाला वादा

    सलमान खान ने शुक्रवार को 'बिग बॉस ओटीटी 2' से जुड़ी कई सारे बातें की। इस दौरान उन्होंने शो को लेकर अपनी एक ऐसी बात की जानकारी दी, जो बेहद खास है। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा बिग बॉस के लिए तैयार रहता हूं। बिग बॉस ओटीटी पर मैं बार नजर आउंगा। मैं उम्मीद है कि यह बहुत अधिक बिना सेंसर और अनफिल्टर्ड नहीं है, और यदि यह है तो मैं इसे खुद ही कंट्रोल करूंगा। ऐसे में शो को हमारी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए चलना चाहिए और इसलिए मैं बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा हूं।'

    नहीं बर्दाश्त होगी बदतमीजी

    सलमान खान ने आगे कहा, 'इस बार शो में किसी भी तरह ही बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेंगे, खासकर कि सोसाइटी और सभ्यता का ध्यान रखते हुए वे हर किसी के शब्दों को पैमाने पर तोलते नजर आएंगे। ऐसे में ये वेब शो देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।' इसके साथ ही सलमान ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में करण जौहर को रिप्लेस करने पर कहा, 'करण और फराह खान के पास शो के लिए टाइम नहीं था, इसलिए मुझे बिग बॉस ओटीटी करना पड़ रहा है।' साथ ही सलमान ने यह भी खुलासा किया कि दूसरे सीजन में दर्शकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

    खबरें और भी