Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Isha Malviya से ब्रेकअप के बाद परेशान समर्थ जुरेल ने अभिषेक कुमार को किया था मैसेज, सामने से मिला ये जवाब

    Updated: Tue, 07 May 2024 04:47 PM (IST)

    बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के फेमस कपल समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) और ईशा मालवीय (Isha Malviya) का ब्रेकअप चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में एक्ट्रेस ने ...और पढ़ें

    ब्रेकअप के बाद परेशान समर्थ जुरेल ने अभिषेक कुमार को किया था मैसेज, (X Image)
    ब्रेकअप के बाद परेशान समर्थ जुरेल ने अभिषेक कुमार को किया था मैसेज, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के पॉपुलर कपल समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय अपने ब्रेकअप के कारण ध्यान खींच रहे हैं। शो में दोनों के बीच जबरदस्त रोमांस देखने को मिला था। यहां तक कि सोशल मीडिया पर समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय ट्रोल हो गए थे। हालांकि, बिग बॉस 17 से बाहर आते ही इनके प्यार का भी अंत हो गया।

    ईशा मालवीय ने हाल ही में अपने ब्रेकअप का खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने और समर्थ ने आपसी रजामंदी से ब्रेकअप किया है। हालांकि, ये बात समर्थ को पसंद नहीं आई और उन्होंने भी अपना पक्ष रखा।

    यह भी पढ़ें- 'Abhishek Kumar से अभी है ईशा का अटैचमेंट, मैं तो बस...', समर्थ जुरेल ने एक्स गर्लफ्रेंड पर लगाए गंभीर आरोप

    परेशान समर्थ ने अभिषेक को किया मैसेज

    समर्थ जुरेल ने अपने हालिया इंटरव्यू में ईशा मालवीय संग ब्रेकअप को लेकर बात की। इसके साथ ही एक्टर ने ये भी खुलासा किया कि ब्रेकअप के बाद उन्होंने अभिषेक कुमार को मैसेज किया था और इसके बाद उन्हें सामने से क्या जवाब मिला। इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत में समर्थ जुरेल ने कहा, "ईशा का म्यूजिक वीडियो आया था। इसके दो- तीन बाद हमारा ब्रेकअप हुआ था। मैं रात में थोड़ा परेशान था, तो बस ऐसे ही अभिषेक को मैसेज किया।"

    क्या था समर्थ का मैसेज ?

    समर्थ ने आगे कहा, "मैसेज में मैंने लिखा- भाई तेरे को पता भी नहीं चला तेरे साथ क्या हो रहा था। ऐसे करके मैंने कुछ भी लिख दिया। इसके बाद अभिषेक ने जवाब दिया और कहा- भाई तू ठीक तो है न। क्या हुआ तेरे को। फिर फोन करा उसने। मैंने अभिषेक से कहा, नहीं, नहीं भाई ऐसे ही मन किया तो लिख दिया।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Isha Malviya ने मौकापरस्त कहे जाने पर समर्थ जुरेल को दिया करारा जवाब! कही ऐसी बात जलभुन जाएंगे Ex ब्वॉयफ्रेंड

    अभिषेक ने दिया ये जवाब

    अभिषेक कुमार के बाद समर्थ जुरेल को विक्की जैन ने भी कॉल किया। एक्टर ने आगे की बातचीत के बारे में बताते हुए कहा, "अभिषेक ने मुझसे कहा कि भाई तेरा ब्रेकअप चल रहा है, अभी मैं रोमांस कर रहा हूं, बाद में फोन करता हूं। इसके बाद उसने विक्की भाई को कॉल किया और बोला कि समर्थ से बात कर लो। मुझे कुछ गड़बड़ लग रहा है। फिर विक्की भाई ने मुझे फोन किया और लगभग आधा घंटा बात की, उन्होंने मुझे मोटिवेट किया और काम पर फोकस करने की सलाह दी।"