Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कपिल शर्मा शो पर गर्लफ्रेंड और बीवी को साथ लेकर पहुंचा फैन, Suniel Shetty और संजय दत्त भी रह गए शॉक्ड

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 06:18 PM (GMT+05:30)

    द ग्रेट इंडिया कपिल शर्मा शो के तीसरे सीजन में इस बार संजय दत्त और सुनील शेट्टी मेहमान बनकर आए हैं। शो के प्रोमो में एक दर्शक ने बताया कि वह अपनी पत्न ...और पढ़ें

    द कपिल शर्मा शो में नजर आए सुनील और संजय (फोटो-इंस्टाग्राम)
    द कपिल शर्मा शो में नजर आए सुनील और संजय (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। द ग्रेट इंडिया कपिल शर्मा शो का तीसरा सीजन इस समय नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। हर बार एक नया मेहमान शो का हिस्सा बनता है। इस बार के एपिसोड में संजय दत्त और सुनील शेट्टी शिरकत करेंगे। दोनों कलाकार इंडस्ट्री में अपने गोल्डन दिनों को याद करेंगे और अपनी जिंदगी के छोटे-छोटे किस्से कहानियां शेयर करेंगे।

    संजय दत्त और सुनील शेट्टी रह गए शॉक्ड

    हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया गया जिसमें एक दर्शक अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड दोनों को लेकर शो पर आया था। दर्शक जैसे ही इसके बारे में बताता है सुनील शेट्टी और संजय दत्त दोनों ही शॉक रह जाते हैं।

    यह भी पढ़ें- Comedian Kapil Sharma को धमकी देने वाले गिरफ्तार, गैंग्सटर रोहित गोदारा-हैरी बाॅक्सर गिरोह के हैं चारों शूटर

    पत्नी और गर्लफ्रेंड को लाया साथ

    वीडियो में शख्स कहता है,"मैं बहुत सारी फिल्में देखता हूं। मेरी असल जिंदगी में भी कुछ बहुत दिलचस्प हुआ है। आज मैं अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड, दोनों के साथ आया हूं..." यह सुनकर कपिल ने कहा, "हैं जी...?" संजय ने कहा, "तेरी तो..." और सुनील चौंककर अपनी सीट से उठे, उस आदमी के लिए ताली बजाई और उसकी हिम्मत की दाद देते हुए उसकी तरफ बढ़े।

    इसके बाद संजय चलकर उस व्यक्ति के पास जाते हैं और कहते हैं, ये आपने कैसे किया? हमें भी सिखा दीजिए। यह सुनकर सभी लोग हंसने लग जाते हैं।

    सुनील शेट्टी ने सुनाया एक अनसुना किस्सा

    एक अन्य प्रोमो में, सुनील और संजय ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने संजय के पिता, दिग्गज अभिनेता और राजनेता सुनील दत्त के खिलाफ विपक्षी पार्टी के लिए प्रचार करने की तैयारी कर ली थी। सुनील दत्त का साल 2005 में निधन हो गया था। सुनील ने कहा, "संजय उस दोस्त के लिए प्रचार करने के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन बाद में उस रात उन्हें एहसास हुआ कि वह व्यक्ति उन्हीं के पिता के खिलाफ खड़ा है।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    कैसी थी संजय दत्त की मैरिड लाइफ

    संजय की लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। उनके शुरुआती सालों में गॉसिप मैगज़ीन में उनका नाम टीना मुनीम और माधुरी दीक्षित से जोड़ा जाता रहा है। उनकी पहली शादी 1987 में अभिनेत्री ऋचा शर्मा से हुई थी और उनकी एक बेटी त्रिशाला है, जो अब अमेरिका में रहती है। 1996 में ब्रेन ट्यूमर से ऋचा की मौत के साथ इस शादी का अंत हो गया। 1998 में उन्होंने मॉडल रिया पिल्लई से शादी की, लेकिन 2008 में उनका रिश्ता तलाक पर खत्म हो गया। आखिरकार, 2008 में संजय दत्त ने मान्यता दत्त से शादी कर ली। 2010 में इस जोड़े ने जुड़वां बच्चों, शाहरान और इकरा का स्वागत किया।

    यह भी पढ़ें- झगड़े की वजह से कीकू शारदा ने छोड़ दिया The Great Kapil Sharma Show? नई पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता