Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Woh Toh Hai Albelaa: शाहीर शेख का टीवी शो 'वो तो है अलबेला' होने जा रहा है बंद, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 01 Jun 2023 06:10 PM (IST)

    Woh Toh Hai Albelaa off Air एक्टर शाहीर शेख और हीबा नवाब नजर आ रहे है लेकिन अब इस शो के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल शो में जल्द बंद होने जा रहा ...और पढ़ें

    Shaheer Sheikh, hiba nawab Photo Credit Instagram
    Shaheer Sheikh, hiba nawab Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. शो वो तो है अलबेला ऑफ एयर होने वाला है
    2. शाहीर शेख और हीबा नवाब शो में आ रहे है नजर
    3. पिछले साल मार्च में शुरू हुआ था शो

     नई दिल्ली, जेएनएन। Woh Toh Hai Albelaa off Air: छोटे पर्दे पर आए दिन नए-नए शो टेलीकास्ट होते है। पिछले एक साल में टीवी इंडस्ट्री में कई शो ऑन एयर हुए है। इन्हीं में से एक है  'वो तो है अलबेला' (Woh Toh Hai Albelaa) ।

    इस शो में जाने-माने एक्टर शाहीर शेख और हीबा नवाब नजर आ रहे है, लेकिन अब इस शो के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, शो में जल्द बंद होने जा रहा है।

    बंद होने वाला है शो 'वो तो है अलबेला'

    राजन शाही का टीवी शो 'वो तो है अलबेला' पिछले साल मार्च में शुरू हुआ था। इसमे शाहीर शेख और हीबा नवाब को कास्ट किया गया था। शुरुआत में दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री को पसंद आ रही थी। इतना ही नहीं शुरुआत में शो को अच्छा पिकअप मिला था। शो की स्टोरी लाइन और स्टार्स कास्ट फैंस को काफी पसंद आई थी, लेकिन खबर है कि यह शो बंद होने वाला है।

    क्या रातों-रात लिया शो को बंद करने का फैसला ?

    हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक,  प्रोडक्शन हाउस के एक सोर्स ने इस खबर को कंफर्म किया है। सोर्स ने कहा- 'शो रेटिंग्स में पिछड़ रहा था। जबकि चैनल के और बाकी शोज इससे अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। इस शो का बजट भी बाकी शोज से ज्यादा है। शो को बंद करने का निर्णय रातोरात लिया गया था।

    जाने कब आएगा शो का आखिरी एपिसोड ?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  शो के आखिरी एपिसोड की तारीख 14 या 15 जून तय की गई है। जब शो की एक्ट्रेस हीबा नवाब से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने इस पर कोई भी कमेंट न करने का फैसला लिया।

    खबरें और भी

    वहीं शाहीर शेख, किंशुक वैद्य और शोज रनर राजन शाही ने भी कोई रिप्लाई नहीं दिया। अब शो के मेकर्स और स्टार्स से शो के बंद होने की खबर को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है। ये शो मार्च 2022 में स्टार भारत पर शुरू हुआ था।