Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कहां हैं Shaktimaan के 'तमराज किलविश और गीता विश्वास'? अब कितनी बदल गई शो की कास्ट

    Updated: Wed, 13 Nov 2024 03:19 PM (GMT+05:30)

    Shaktimaan Cast 19 साल के बाद मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) का सुपरहीरो शो शक्तिमान लौट आया है। लेकिन इस बार इसकी पृष्टभूमि पूरी तरह से बदल गई है। जब बा ...और पढ़ें

    टीवी का इंडियन सुपरहीरो शो शक्तिमान (Photo Credit-Jagran)
    टीवी का इंडियन सुपरहीरो शो शक्तिमान (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. कौन-कौन था शक्तिमान का हिस्सा
    2. अब कैसी दिखती है शो की कास्ट
    3. किसने निभाया था तमराज किलविश का रोल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त मनोरंजन जगत में मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) स्टारर सुपरहीरो शो शक्तिमान का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इसका कारण 19 साल के लंबे इंतजार के बाद शक्तिमान  (Shaktimaan Return) अवतार में अभिनेता की वापसी है। इस बार नए अंदाज और थीम पर शक्तिमान की वापसी हुई है। लेकिन इसमें पुरानी कास्ट और कलाकार पूरी तरह से नदारद हैं। 

    इस आधार पर हम आपको कल्ट इंडियन सुपरहीरो शो शक्तिमान की उस पुरानी कास्ट (Shaktimaan Cast) की फुल डिटेल्स बताने जा रहे हैं। इस काल्पनिक धारावाहिक ने किसने कौन सा किरदार निभाया था और क्या वो कैरेक्टर्स नए शक्तिमान में भी दिखेंगे, आइए जानते हैं। 

    तमराज किलविश 

    अंधेरा कायम रहे... इस लाइन के साथ मुकेश खन्ना के शक्तिमान में विलेन तमराज किलविश की एंट्री होती थी। 90 के दशक के छोटे पर्दे के इतिहास में खलनायक के तौर पर सबसे खतरनाक किरदार किलविश का ही रहा था। इस रोल में अभिनेता सुरेंद्र पाल ने निभाया था।

    ये भी पढ़ें- Shaktimaan: 400 एपिसोड के बाद क्यों अचानक बंद हो गया था शक्तिमान, 11 साल पहले मुकेश खन्ना ने खोला था राज

    सुरेंद्र नए शक्तिमान का हिस्सा नहीं और अब उनका लुक काफी बदल गया है। बता दें कि उन्होंने बी आर चोपड़ा की महाभारत में द्रोणाचार्य की भूमिका भी निभाई थी। मौजूदा समय में वह फिल्म इंडस्ट्री और टीवी लाइन में बतौर एक्टर एक्टिव हैं।

    खबरें और भी

    कपाला

    तमराज किलविश की सेना में एक कपाला नाम का खलनायक भी शक्तिमान में देखने को मिला था। अपने खूखांर लुक और नाम को लेकर कपाला काफी चर्चा में रहा था। इस किरदार को अफगानिस्तानी फिल्म कलाकार फकीर नबी ने अदा किया था। बता दें कि अब वह इस दुनिया में नहीं हैं, 2020 में उनका निधन हो गया था।

    डॉ जैकाल

    पॉवर... के जोरदार डायलॉग के साथ इस शो में डॉ जैकाल नजर आते थे। शक्तिमान में साइंटिस्ट डॉ जैकाल की भूमिका में अभिनेता ललित परिमू ने निभाया था। ये शक्तिमान के चुनिंदा दुश्मनों में से एक थे। फिलहाल ललित फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं और शक्तिमान के बाद उन्होंने कई टीवी शो और मूवीज में काम किया। बीते साल वह वामिका गब्बी की वेब सीरीज चार्ली चोपड़ा में नजर आए थे।

    गीता विश्वास

    शक्तिमान के अलावा इस शो में गीता विश्वास का किरदार भी काफी फेमस रहा था। जिसे छोटे पर्दे की दो दिग्गज अदाकाराओं ने अदा किया था। पहले एपिसोड से लेकर 16 एपिसोड तक अभिनेत्री किटू गिडवानी शक्तिमान की रिपोर्टर गीता विश्वास के रूप में नजर आईं। 

    इसके बाद 17 एपिसोड से लेकर 205 एपिसोड तक एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने गीता विश्वास का रोल प्ले किया। बता दें कि वैष्णवी सपने सुहाने लड़कपन जैसे कई टीवी सीरियल्स में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं और समय के साथ-साथ अब उनका पूरा लुक बदल गया है। 

    गौर करने वाली बात ये है कि शक्तिमान से अपार लोकप्रियता हासिल करने वालीं 50 वर्षीय वैष्णवी अभी भी टीवी इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा के तौर पर एक्टिंग दुनिया में नाम कमा रही हैं।

    महागुरु 

    शक्तिमान के महागुरु के किरदार में हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार टॉम एल्टर नजर आए थे। हालांकि दुर्भाग्य से 2017 में उनका निधन हो गया। लेकिन महागुरु के तौर पर उन्होंने फैंस के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई थी। 

    शक्तिमान और गंगाधर

    अभिनेता मुकेश खन्ना ने शक्तिमान में दोहरी भूमिका को निभाया था। एक तरफ वह सुपरहीरो शक्तिमान के किरदार में नजर आए थे तो दूसरी तरफ फोटो जर्नलिस्ट गंगाधर के रूप में भी उन्होंने फैंस को काफी एंटरटेन किया था। सिर्फ इतना नहीं नहीं बतौर निर्माता भी मुकेश खन्ना शक्तिमान के साथ जुड़े रहे। 

    बता दें कि शक्तिमान रिटर्न के आधार पर सिर्फ मुकेश खन्ना इसका हिस्सा हैं, बाकी स्टार कास्ट में से कोई भी नाम इस बार नजर नहीं आएगा। नए शक्तिमान के हर एक एपिसोड में यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर मुकेश बच्चों को भारत के स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियों को सुनाएंगे। जिसके चलते टीवी पर पुराने शक्तिमान का एक्शन और रोमांच नजर नहीं आएगा। 

    ये भी पढ़ें- कौन था वो अंग्रेज? जो बना था Shaktimaan का 'महागुरु', देवानंद की फिल्म से किया था डेब्यू