Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या शो में भीष्म प्रतिज्ञा के कारण Mukesh Khanna ने नहीं की शादी? 'महाभारत' के पितामह ने अब बताई असली वजह

    Updated: Tue, 18 Jun 2024 05:21 PM (GMT+05:30)

    90 के दशक में शक्तिमान बनकर बच्चों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना अब पर्दे पर नजर नहीं आते। उन्हें आखिरी बार 8 साल पहले टीवी शो में देख ...और पढ़ें

    Mukesh Khanna New Post (Photo Credit Instagram)
    Mukesh Khanna New Post (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. शक्तिमान और गंगाधर बनकर जीता था लोगों का दिल
    2. डॉयलाग बोलने के अंदाज के लिए जाने जाते है अभिनेता
    3. मुकेश खन्ना ने फिल्मी कैरियर की शुरुआत रूही से की थी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) एक्टिंग के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी खूब जाने जाते हैं। एक्टर अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आते हैं।

    वहीं मंगलवार को अभिनेता ने एक पोस्ट किया, जो काफी चर्चा में आ गया है। 65 साल के मुकेश खन्ना ने अभी तक शादी नहीं की है। सालों से उनके चाहने वालों के मन में सवाल आता रहा है कि उन्होंने कभी शादी क्यों नहीं रचाई। ऐसे में आज खुद अभिनेता ने इस बात पर्दा उठाया है। आइए जानें क्यों अभी तक मुकेश खन्ना ने शादी नहीं की।

    शादी को लेकर मुकेश खन्ना ने तोड़ी चुप्पी

    भारत के पहले सुपर हीरो कहे जाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) सालों से पर्दे से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार साल 2016 में 'वारिस' सीरियल में देखा गया था। एक्टर भले की टीवी पर नजर न आते हो, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी छाए रहते हैं। आज उन्होंने अपनी शादी न होने की वजह का खुलासा किया है।

    यह भी पढे़ं- Mukesh Khanna ने एकता कपूर के टीवी सीरियल्स पर साधा निशाना, बोले- तुमने सत्यानाश कर दिया...

    उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- क्या एक भीष्म प्रतिज्ञा किसी की शादी रोक सकती है? लोग सोचते हैं कि मेरे साथ ऐसा हुआ है। मैं ऐसा नहीं सोचता। मैं मानता हूं शादी दो आत्माओं का मिलन है। शायद वो आत्मा मुझे अभी तक नहीं मिली, शायद मिले। लोग ये भी मानते हैं जितनी अधिक गर्ल फ्रेंड्स आपकी उतने ज़्यादा आप मर्द। मैं ऐसा नहीं मानता। लोग ये भी मानते हैं कि पत्नी को पतिव्रता होना चाहिए। मैं ये मानता हूं पति को भी पतिव्रता होना चाहिए, पर इतना तो तय है मेरी शादी भीष्म प्रतिज्ञा ने नहीं रोकी।

    खबरें और भी

    8 सालों तक  शक्तिमान बनकर छाए थे अभिनेता

    मुकेश खन्ना का शो शक्तिमान करीब 8 साल तक ऑन-एयर रहा था। साल 2020 में हुए लॉकडाउन में रामायण और महाभारत की तरह शक्तिमान को भी फिर से टीवी पर टेलीकास्ट किया गया था। 

    यह भी पढ़ें- Faizabad Election Result: भव्य मंदिर बनाने से... Mukesh Khanna ने अयोध्या में हार पर बीजेपी को दिखाया आइना