यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
छोटे पर्दे पर भी Shammi Kapoor ने दिखाया था अदाकारी का दम, पौराणिक शो में निभाया खास किरदार
बॉलीवुड में कई बड़े सितारे हैं जिन्होंने टेलीविजन से अपना करियर शुरू किया है। इनमें से कई ऐसे भी हैं जिन्होंने फिल्मों में सफलता हासिल करने के बाद टीवी ...और पढ़ें

HighLights
- टीवी पर भी शम्मी कपूर ने दिखाया था अभिनय का जलवा
- 'बाइबल की कहानियां' नामक शो में निभाया था मुख्य किरदार
- उर्मिला मातोंडकर भी थी शम्मी कपूर के साथ शो का हिस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शम्मी कपूर का डायलॉग बोलने का अंदाज और एक्टिंग का स्टाइल सबसे निराला था। दिग्गज अभिनेता को जब भी कोई बड़े पर्दे पर देखता, तो उनके चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान आ जाती थी। दिग्गज अभिनेता के पोते रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ-साथ कई लोग उनके स्टाइल को कॉपी करने की आज भी कोशिश करते हैं।
साल 1953 में फिल्म जीवन ज्योति से अपनी शुरुआत करने वाले शम्मी कपूर ने हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय के दम पर खूब नाम कमाया है, लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के कई सितारों की तरह ही राज कपूर के छोटे भाई ने भी श्रीदेवी, हेमा मालिनी जैसे सितारों की तरह ही टीवी की दुनिया में भी अपना हाथ आजमाया है।
शम्मी कपूर ने टेलीविजन पर भी काम किया है। क्या था उनके शो का नाम और कैसा था उनका शो में किरदार, यहां पर पढ़ें डिटेल्स-
बाइबल की कहानियों में किया था शम्मी कपूर ने काम
अपने जमाने के मशहूर अभिनेता शम्मी कपूर ने टेलीविजन पर भी अभिनय की छाप छोड़ी थी। रामायण और महाभारत के बाद टेलीविजन पर एक और पौराणिक शो प्रसारित हुआ था, जिसका टाइटल था 'बाइबल की कहानियां'। ये शो बाइबल के धर्मग्रंथो पर आधारित शो था, जिसमें ईसाईयों के पुराने और नए दोनों नियम दिखाए गए थे।
यह भी पढ़ें: क्या सच में Asha Parekh ने शम्मी कपूर से की थी शादी? खुद इस इंटरव्यू में किया खुलासा
शो को अप्पाचन प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया था। इस टेलीविजन शो में शम्मी कपूर ने निम्रोड़ का किरदार अदा किया था, जो बाइबल की किताब का ही एक पात्र है। आपको बता दें कि निम्रोड़ -कुश के पुत्र और हैम का पोता था। उन्होंने अक्कड़, एरेच (उरुक) और बेबेल में शहरों का निर्माण किया था।
खबरें और भी

शम्मी कपूर के अलावा रजा मुराद भी थे हिस्सा
बाइबल की कहानियां साल 1992 से 1993 तक डीडी नेशनल पर प्रसारित होता था। यह शो सिर्फ संडे टू संडे ही आता था। इसके बाकी के बचे हुए एपिसोड साल 1996 में ऑनएयर किए गए थे। इस पौराणिक शो में शम्मी कपूर के अलावा रजा मुराद भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे, जिन्होंने नूह का किरदार अदा किया था।
इसके अलावा कबीर बेदी अब्राहम की भूमिका में नजर आए थे। इन सितारों के अलावा दमन मान,सोहम, वरुण वर्धन, राजेश कपूर, आशा शर्मा, लीला पणिक्कर और उर्मिला मातोंडकर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। इस शो का निर्देशन अलग-अलग्ग डायरेक्टर्स जैसे राजीव कुमार, जीजो, रघुनाथ पेलरी ने किया था।