विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आजकल कोई भी Cannes चला जाता है', अनुपम मित्तल ने नमिता थापर पर कसा तंज? वायरल हुआ Shark Tank जज का पोस्ट

Published: Thu, 23 May 2024 11:32 AM (IST)

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में इस बार फिल्म स्टार्स के साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स भी नजर आए। इसके अलावा शार्क ...और पढ़ें

अनुपम मित्तल ने नमिता थापर पर कसा तंज? (X Image)
अनुपम मित्तल ने नमिता थापर पर कसा तंज? (X Image)

HighLights

  1. कान्स पहुंची थीं नमिता थापर
  2. अनुपम मित्तल ने कसा तंज ?
  3. सोशल मीडिया पर लोगों ने किया रिएक्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कान्स फिल्म फेस्टिवल चर्चा में बना हुआ है। दुनियाभर के सिनेमा जगत से जुड़े लोगों ने इवेंट अटेंड किया। हालांकि, इस बार कान्स में फिल्ममेकर्स और एक्टर्स के अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शामिल हुए। इनमें भारत के कई पॉपुलर चेहरे भी नजर आए। ऐसे में शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने कुछ दिनों पहले एक ट्वीट किया और अपनी राय देते हुए कहा कि अब कान्स में कोई भी शामिल हो जाता है।

अनुपम मित्तल के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर लोग नमिता थापर से जोड़कर देख रहे हैं, जो शार्क टैंक की दूसरी जज हैं।

यह भी पढ़ें- Shark Tank India 3: पीरियड क्रैम्प को भगाने आए पिचर्स ने Namita Thapar से खोला ऐसा राज, हैरान रह गए शार्क्स

कान्स पहुंची थीं नमिता थापर

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 के रेड कारपेट पर सेलेब्स अपने स्टाइल के साथ इवेंट को ग्लैमरस बना देते हैं। इस बार भी ऐश्वर्या राय बच्चन, कियारा आडवाणी से लेकर अदिति राव हैदरी समेत कई इंडियन एक्ट्रेस नजर आईं। इनके अलावा 15 मई को एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और शार्क टैंक की जज नमिता थापर ने भी कान्स के रेड कारपेट पर फैशन का जलवा दिखाया। उन्होंने पाउडर ब्लू कलर का गाउन इवेंट में कैरी किया। नमिता थापर ने कान्स से अपनी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

अनुपम मित्तल ने कसा तंज

नमिता थापर के कान्स में शामिल होने के कुछ दिनों बाद अनुपम मित्तल ने फेस्टिवल को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने कहा, एक वक्त था जब केवल सबसे ज्यादा फेमस लोग जा सकते थे और अब कोई भी कान्स में चला जाता है। अनुपम मित्तल ने अपने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं, लेकिन यूजर्स ने अंदाजा लगाया कि कहीं उन्होंने ये पोस्ट नमिता थापर के लिए तो नहीं किया।

यह भी पढ़ें- Shark Tank India के स्टेज पर अमन गुप्ता ने क्यों फाड़ा चेक, क्या है इसके पीछे की वजह

यूजर्स ने किया रिएक्ट

अनुपम मित्तल के ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "आप किसका मजाक उड़ा रहे है, अगली बार टैग कर देना।" एक अन्य यूजर ने कहा, "नमिता थापर को डायरेक्ट टैग करो, क्यों एनीबडी का रोना।" एक और यूजर ने कहा, "कौन फेमस है, शायद अब इसकी परिभाषा बदल चुकी है।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।