Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shark Tank Season 2: अमन गुप्ता और नमिता थापर BTS वीडियो में गरबा करती आई नजर, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 20 Nov 2022 02:20 PM (IST)

    Shark Tank Season 2 शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 में जज की तौर पर नजर आनेवाले नमिता थापर और अमन गुप्ता का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया गया है। इसमें उन्हें ...और पढ़ें

    Shark Tank Season 2: शार्क टैंक इंडिया 2 जल्द शुरू होने वाला है।
    Shark Tank Season 2: शार्क टैंक इंडिया 2 जल्द शुरू होने वाला है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shark Tank Season 2: शार्क टैंक सीजन 2 जल्द शुरू होने वाला है। इस बीच में नमिता थापर और अमन गुप्ता का एक कैंडिट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों को मजेदार अंदाज में टाइमपास करते हुए देखा जा सकता है। 

    शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 शो की जज नमिता थापर ने एक कैंडिड वीडियो शेयर किया है

    शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। अब शो की जज नमिता थापर ने एक कैंडिड वीडियो शेयर किया है। यह एक बीटीएस फनी मोमेंट्स वीडियो है। इसमें वह अमन गुप्ता के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही है। अमन गुप्ता बोट के को-फाउंडर है। वहीं नमिता गुप्ता एमकेयर फार्मास्यूटिकल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर है। नमिता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'खूबसूरत दोस्ती, अनमोल यादें। यह रील वीडियो सीजन 2 के शूट का है।' वहीं उन्होंने अमन गुप्ता के लिए लिखा है, 'आपका दिल एकदम साफ है। आपमें बहुत ज्यादा मस्ती और प्यार भरा हुआ है।' नमिता थापर और अमन गुप्ता बहुत अच्छे दोस्त माने जाते है। दोनों शो में भी एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताते है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Namita Thapar (@namitathapar)

    यह भी पढ़ें: Tabassum के निधन पर बॉलीवुड के कलाकारों ने जताया शोक, कभी उनके शो में भाग लेने के लिए मची रहती थीं होड़

    नमिता थापर और अमन गुप्ता को कैजुअल कपड़ों में गरबा खेलते हुए देखा जा सकता है

    वीडियो की शुरुआत में दोनों को कैजुअल कपड़ों में गरबा खेलते हुए देखा जा सकता है। नमिता थापर जहां मजेदार भी चेहरे बनाती नजर आ रही हैं। वहीं अमन उनके पीछे खड़े होकर मेकअप करा रहे हैं। वह नमिता पर पॉपकॉर्न भी फेंक रहे हैं। दोनों की वीडियो पर फैंस भी दिल खोलकर कमेंट्स कर रहे है। वहीं कई फैंस उनकी वीडियो को लाइक भी कर रहे है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

    यह भी पढ़ें: Kantara के अभिनेता ऋषभ शेट्टी का दावा- अमिताभ बच्चन की एंग्री यंग मैन की छवि से प्रेरित भूमिका, पढ़ें पूरी खबर

    शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 शो में अशनीर ग्रोवर और गजल अलग नजर नहीं आएंगे

    शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 में विनीता सिंह, अनुपम मित्तल, पियूष यूज बंसल जैसे लोग नजर आएंगे। वहीं अमित जैन की नई एंट्री हुई है। शो में अशनीर ग्रोवर और गजल अलग नजर नहीं आएंगे। इस शो को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। इस शो में आइडियाज पर चर्चा की जाती हैं, जिस पर जजेस आइडिया के आधार पर पैसा लगाने या नहीं लगाने का निर्णय लेते हैl इसमें कई नये स्टार्टअप के आईडिया पर बातचीत भी की जाती है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Shark Tank India (@sharktank.india)