विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Heeramandi के साथ इंसाफ नहीं कर पाए संजय लीला भंसाली, सीरीज देख परेशान हुए शीजान खान, इस गलती पर जताई नाराजगी

Published: Thu, 02 May 2024 11:20 AM (IST)

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की वेब सीरीज हीरामंडी द डायमंड बाजार (Heeramandi The Diamond Bazaar) रिलीज कर दी ...और पढ़ें

हीरामंडी देख परेशान हुए शीजान खान, (X Image)
हीरामंडी देख परेशान हुए शीजान खान, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार (Heeramandi: The Diamond Bazaar) आखिरकार रिलीज हो गई है। सीरीज को लेकर बज बना हुआ था। पिछले काफी हफ्तों से लोग हीरामंडी की राह बेसब्री से देख रहे थे। स्ट्रीमिंग के बाद सीरीज को लेकर रिव्यू भी सामने आए। इनमें टीवी एक्टर शीजान खान ने भी हीरामंडी को लेकर अपना ओपिनियन शेयर किया। हालांकि, उन्हें सीरीज ने निराश किया है।

शीजान खान ने हीरामंडी को लेकर कहा कि सीरीज के साथ संजय लीला भंसाली इंसाफ नहीं कर पाए। एक्टर को सीरीज में उर्दू भाषा का इस्तेमाल खल गया।

यह भी पढ़ें- मोहब्बत, सियासत और विरासत...'हीरामंडी', जहां रानियों जैसा था तवायफों का रुतबा, कभी था लाहौर का शाही मोहल्ला

खल गई हीरामंडी की ये कमी

हीरामंडी में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शरमिन सहगल ने लीड रोल निभाया है। सीरीज में ये सभी लाहौर के हीरामंडी की नामी तवायफ बनी हैं। हालांकि, जुबान के साथ ये इंसाफ नहीं कर पाईं। शीजान खान ने हीरामंडी को लेकर कहा कि फरीदा जलाल को छोड़कर कोई भी ढंग से उर्दू नहीं बोल पाया है।

खराब उर्दू पर शीजान ने जताई निराशा

शीजान खान, जोधा अकबर और चांद जलने लगा जैसे पॉपुलर शोज के लिए जाने जाते हैं। हीरामंडी को लेकर रिव्यू देते हुए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने कहा, "फरीदा जलाल के अलावा!!!  संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में कोई भी "उर्दू" नहीं बोल सका। किसी का नुक्ता, ख़ा, क़फ अपनी जगह पर नहीं है!!! क्यों भाई क्यों?? उर्दू के साथ इतनी नइंसाफी। निराशाजनक।"

यह भी पढ़ें- 'तिलस्मी बाहें' और 'सकल बन' के बाद रिलीज हुआ Heeramandi का तीसरा गाना, 'आजादी' के लिए लड़ती दिखीं 'तवायफें'

हीरामंडी के नवाब

संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शरमिन सहगल के अलावा शेखर सुमन, अध्ययन सुमन और फरदीन खान भी अहम किरदारों में शामिल है। इन तीनों ने लाहौर के नवाबों का रोल निभाया है। हीरामंडी बीते दिन 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई है। सीरीज का सेटअप काफी हद कर संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी की याद दिलाती है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।