Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tunisha Sharma Death: तुनिषा शर्मा डेथ मिस्ट्री में शीजान खान के परिवार ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया यह बयान

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Mon, 26 Dec 2022 07:13 PM (IST)

    Tunisha Sharma Death तुनिषा शर्मा डेथ मिस्ट्री की गुत्थी सुलझने की बजाय उलझती चली जा रही है। इस मामले में नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इस बीच आरोपी शी ...और पढ़ें

    File Photo of Tunisha Sharma and Sheezan Khan
    File Photo of Tunisha Sharma and Sheezan Khan

    नई दिल्ली, जेएनएन। Tunisha Sharma Death Case Update: तुनिषा शर्मा डेथ मिस्ट्री में नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। फैंस और ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने मामले में एसआईटी जांच की मांग की है। एक्ट्रेस की मौत मर्डर है या सुसाइड इसका खुलासा अभी तक नहीं लग पाया है। लेकिन उनकी मौत के मामले में को-स्टार शीजान खान को आरोपी मानते हुए पुलिस कस्टडी में रखा गया है। शीजान खान से पूछताछ जारी है। इस बीच सोमवार को उनकी बहन को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया। शीजान खान की बहन फलक और शफक नाज ने वालिव पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपना बयान दर्ज किया। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया में एक स्टेटमेंट जारी किया है।

    तुनिषा शर्मा की डेड बॉडी 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर फंदे से लटकी मिली थी। उन्हें लेकर कई तरह की बातें थीं कि वह प्रेग्नेंट थीं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इन बातों का खंडन किया गया है। विसरा रिपोर्ट में तुनिषा के दम घुटने से मौत होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, यह अब भी क्लियर नहीं है कि उनका दम कैसे घुटा। उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Tunisha Sharma (@_tunisha.sharma_)

    शीजान खान के परिवार ने जारी किया स्टेटमेंट

    शीजान खान की गिरफ्तारी के बीच उनकी बहनें शफक और फलक नाज ने आधिकारिक बयान जारी किया है। उनके बयान में कहा गया, 'हर कोई जो बयान के लिए हमसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा है कृपया इस गंभीर स्थिति में हमारे परिवार को गोपनियता की अनुमति दें। यह बहुत दुखद है देखना कि मीडिया के मेंबर बार-बार हमें कॉल करते हैं और बिल्डिंग की नीचे भी खड़े हो जाते हैं। हमें इंडियन ज्यूडिशियरी सिस्टम पर पूरा भरोसा है और शीजान मुंबई पुलिस के साथ कॉपरेट कर रहा है। हम इसके बारे में तब बात करेंगे जब सही वक्त होगा, लेकिन अभी के लिए, हमारी निजता का सम्मान करें और हमें वह प्राइवेसी दें जो हमारा परिवार डिसर्व करता है।'

    तुनिषा की मां ने लगाया यह आरोप

    बता दें कि तुनिषा शर्मा की वनिता शर्मा ने शीजान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शीजान पर तुनिषा के साथ रिलेशन में होते हुए दूसरी लड़कियों के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कि शीजान ने उनकी बेटी का इस्तेमाल किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma Death: तुनिषा शर्मा केस में उठी एसआईटी जांच की मांग, AICWA प्रेसिडेंट ने कहा सेट पर डर का माहौल

    यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma Death: मर्डर या सुसाइड? तुनिषा शर्मा का हुआ पोस्टमार्टम, धारा 306 के तहत शीजान खान गिरफ्तार