Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shehnaaz Gill-Elvish Yadav: शहनाज गिल के साथ धूम मचाएंगे एल्विश यादव, इस शो में नजर आएगी इनकी जोड़ी

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 04:25 PM (IST)

    Shehnaaz Gill-Elvish Yadav बिग बॉस ओटीटी 2 फेम एल्विश यादव की इस शो के बाद अच्छी संख्या में फैन फॉलोइंग बन गई है। हाल ही में उन्हें और शहनाज गिल को एक ...और पढ़ें

    File Photo of Elvish Yadav and Shehnaaz Gill
    File Photo of Elvish Yadav and Shehnaaz Gill

    HighLights

    1. एल्विश यादव की है अच्छी संख्या में फैन फॉलोइंग
    2. शहनाज गिल के साथ आए नजर
    3. शहनाज गिल ने शेयर की तस्वीरें

    नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस के इस बार के ओटीटी सीजन में यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने धूम मचा दी। न सिर्फ धूम बल्कि उन्होंने शो का इतिहास ही बदल कर रख दिया। ट्रॉफी जीतने के बाद भी लोगों में एल्विश को देखने और उन्हें सुनने का क्रेज कम नहीं हो रहा। वहीं, यूट्यूबर भी फैंस के मन में अपने लिए एक्साइटमेंट लेवल को बनाए रखने के लिए नए-नए प्रोजेक्ट्स में हाथ डाल रहे हैं।

    शहनाज गिल के साथ हुए स्पॉट

    उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के साथ अपने नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट करने के बाद एल्विश अब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के साथ धूम मचाने के लिए भी तैयार हैं। हाल ही में एल्विश यादव और शहनाज गिल को स्पॉट किया गया। इसके बाद से इन्हें लेकर तरह-तरह की अफवाह उड़ने लगी। इनसे जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे, जिस वजह से चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया। लेकिन अब इनके साथ में आने की वजह क्लियर हो गई है।

    इस शो में आएंगे नजर

    जानकारी के मुताबिक, एल्विश यादव और शहनाज गिल एक शो में साथ नजर आने वाले हैं। यह कोई और शो नहीं, बल्कि 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' चैट शो है। शहनाज ने एल्विश के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों को एक दूसरे के साथ कम्फर्टेबल और हंसी-मजाक मूड में देखा जा सकता है। शहजान के शो में एल्विश को सुनने के लिए फैंस उत्साहित हैं। उन्हें इंतजार है तो बस शो के इस एपिसोड के आने का।

    फैंस ने कही ये बात

    इन दोनों को साथ देखकर एक फैन ने कमेंट किया। एक फैन ने लिखा, 'आज तो दिन ही बन गया।' एक ने कमेंट किया, 'दो फेवरेट एक फ्रेम में।'

    कब आएगा एपिसोड?

    यह एपिसोड कब आएगा, इसकी ऑफिशियल डेट अभी शेयर नहीं की गई है। मगर शहनाज ने इस फोटोज को शेयर करते हुए बताया कि वह जल्द ही एपिसोड यूट्यूब पर शेयर करेंगी।

    खबरें और भी