Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KKK 13: खत्म हुआ शिव और अर्चना के बीच का 36 का आंकड़ा, दोस्ती होने के बाद दोनों ने एक दूसरे के लिए कही ये बात

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 17 Jun 2023 11:54 AM (GMT+05:30)

    Khatron Ke Khiladi 13 रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 13वें सीजन की शुरुआत बस होने ही वाली है। हाल ही में खबर आई थी कि शिव ठाकरे और अर्चना गौतम के बीच ...और पढ़ें

    File Photo of Shiv Thakare and Archana Gautam
    File Photo of Shiv Thakare and Archana Gautam

    HighLights

    1. केप टाउन में शुरू हुई खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग
    2. टास्क परपॉर्मेंस की बीच अर्चना गौतम-शिव ठाकरे के बीच हुई लड़ाई
    3. दोनों ने एक दूसरे के लिए काफी कुछ कहा

    नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: बिग बॉस 16 में नजर आ चुके शिव ठाकरे और अर्चना गौतम (Archana Gautam) के बीच कितनी लड़ाइयां होती रही हैं, यह तो सबने देखा है। उनके बीच की दोस्ती और दुश्मनी के बारे में हर कोई जानता है। इन दोनों की जितनी लड़ाइयां हुई हैं, उतना ही दोनों का याराना भी देखने को मिला है। बिग बॉस 16 खत्म हुआ तो अनके रास्ते भी अलग हो गए। इसके बाद साउथ अफ्रीका के केप टाउन में दोनों के रास्ते फिर मिले।

    शिव-अर्चना की हुई लड़ाई

    शिव और अर्चना इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 13' के लिए केप टाउन में शूटिंग कर रहे हैं। इस शो में कितने खतरनाक स्टंट करने होते हैं, ये तो आप जानते ही हैं। स्टंट परफॉर्म करते-करते कंटेस्टेंट्स को गंभीर चोटें भी लग जाती हैं। इस बीच उनकी एक दूसरे से लड़ाई भी हो जाती है। शिव और अर्चना की भी शो के शुरुआती दिनों में एक दूसरे से लड़ाई हो गई, जिनका अब पैचअप हो गया है।

    'वो मेरी मां के बारे में गलत चीजें बोलता है'

    ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इन दोनों ने अपनी दोस्ती और लड़ाई के बारे में बात की है। अर्चना गौतम ने बताया कि वह शिव की बातों से परेशान हो जाती हैं। लेकिन रोहित शेट्टी ने इनका पैचअप करवा दिया है। उन्होंने कहा कि लड़ाइयां होती रहती हैं, और जाहिर सी बात है कि मुझे बुरा भी लगता है। वह सबके सामने मेरी बेइज्जी करता है, और ये मुझे अच्छा नहीं लगता, जब वो मेरी मां के बारे में गलत चीजें बोलता है। लेकिन ठीक है। वह बातें अब पास्ट का हिस्सा बन चुकी हैं। रोहित सर ने हमारा पैचअप करवा दिया है।

    'प्यार और लड़ाई दोनों साथ करेंगे'

    अर्चना गौतम ने आगे कहा, ''मुझे नहीं पता हमारा इक्वेशन क्या है, लेकिन हमारी राशि एक है, इसलिए हमारे इगो क्लैश होते रहते हैं। हम दोनों झुक नहीं सकते, और यही कारण है कि हम हमेशा लड़ते रहते हैं। हमारे अंदर एक दूसरे के लिए गुस्सा और प्यार दोनों है। लेकिन ये परिस्थिती पर निर्भर करता है। मुझे लगता है कि हम दोनों इस बारे में कुछ कर नहीं सकते। हमारा ऐसा ही है कि प्यार और लड़ाई दोनों साथ करेंगे।'

    खबरें और भी

    लड़ाई पर शिव ने कही ये बात

    अर्चना से लड़ाई पर शिव ने अलग ही बात कही। उन्होंने कहा, ''अर्चना और मैं साथ में रील्स बनाते हैं। हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं है, और लड़ने की जरूरत भी नहीं है। इस शो का फॉर्मैट अलग है। हम यहां स्टंट्स करने के लिए हैं, और अच्छा करते हैं। साथ में मजे भी करते हैं, फिर दूसरे स्टंट भी करते हैं। अर्चना अच्छा परफॉर्म कर रही है। बिग बॉस हाउस में हमें एक दूसरे से ज्यादा बोलना पड़ता था, और वही टास्क था। इसलिए भी हमारी लड़ाई होती थी।''