Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss Finale 2023: अब्दु को देखते ही खुशी से फूले नहीं समाए शिव, फिनाले में प्रियंका को देंगे कड़ी टक्कर

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 12 Feb 2023 01:51 PM (IST)

    Bigg Boss 16 Finale बस कुछ ही घंटों में बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले शुरू हो जाएगा। इस फिनाले में मंडली के सदस्यों की भी झलक देखने को मिलेगी जो आज की श ...और पढ़ें

    Still Image of Shiv Thakare, MC Stan, Sajid Khan, Abdu Rozik, Nimrit Kaur Ahluwalia (Right) and Priyanka Choudhary (Left)
    Still Image of Shiv Thakare, MC Stan, Sajid Khan, Abdu Rozik, Nimrit Kaur Ahluwalia (Right) and Priyanka Choudhary (Left)

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Finale: बस कुछ घंटों बाद बिग बॉस को अपने 16वें सीजन का विनर मिल जाएगा। इस बार कौन दर्शकों के सबसे ज्यादा वोट से जीतेगा, इसे लेकर पहले से ही शिव ठाकरे और प्रियंका चौधरी के नाम को लेकर काफी चर्चा है। ग्रैंड फिनाले में ढेर सारी मस्ती होने वाली है। बिग बॉस के एक्स कटेस्टेंट्स शो के फिनाले में कई परफॉर्मेंस देंगे। इसी बहाने दर्शकों को एक बार फिर मंडली का रीयूनियन देखने को मिलेगा।

    फिनाले में एंटरटेनमेंट का फुल डोज

    आज के एपिसोड में क्या कुछ होने वाला है, इसके कई वीडियो मेकर्स ने शेयर किए हैं। जहां शिव और प्रियंका की जुगलबंदी देखने को मिलेगी, वहीं शालीन भनोट स्पेशल चिकन परफॉर्मेंस देंगे। शिव और प्रियंका काला कपड़े पहने एक दूसरे के साथ डांस करेंगे। इस परफॉर्मेंस की थीम आग और पानी पर आधारित होगी।

    इसके अलावा अर्चना अनारकली बनकर डांस करती दिखेंगी, तो स्टैन अपने रैप सॉन्ग्स से ऑडियंस का एंटरटेनमेंट करते देखे जाएंगे। लेकिन मनोरंजन का डोज बस यहीं खत्म नहीं होगा।

    मंडली का होगा रीयूनियन

    बिग बॉस 16 की मंडली जो पूरे सीजन के दौरान लाइमलाइट में बनी रही, उसका रीयूनियन होने वाला है। शो के प्रोमो के साथ कुछ बीटीएस (BTS) वीडियो भी शेयर किए गए हैं, जिसमें यह दिखाया गया है कि कंटेस्टेंट्स क्या कर रहे हैं। मंडली के सदस्यों में साजिद खान (Sajid Khan), अब्दु रोजिक (Abdu Rozik), सुम्बुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) हैं। तीनों आज रात के एपिसोड में स्पेशल परफॉर्मेंस देते दिखाई देंगे।

    खबरें और भी

    अब तक के क्या है अपडेट

    अब तक के अपडेट को देखें, तो सोशल मीडिया ट्रेंड के अनुसार कभी शिव तो कभी प्रियंका आगे हैं। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ है। फैंस ने अपने चहेते स्टार्स को जिताने के लिए काफी मेहनत की है। अर्चना के लिए रैली निकाली गई, तो शालीन, शिव और प्रियंका के पेरेंट्स ने अपने बच्चों के लिए दर्शकों से वोट की अपील की।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Finale: आज शाम होगा बिग बॉस 16 के विनर का नाम, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं ग्रैंड फिनाले

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Finale: 40 लाख का सूटकेस लेकर जाएंगे एमसी स्टैन? राखी सावंत ने ग्रैंड फिनाले पर कही यह बात